• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shani Rashi Parivartan: 29 मार्च को शनिचरी अमावस्या, शनि के राशि परिवर्तन का राशियों पर होगा ऐसा असर

ग्वालियर के ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा के अनुसार, शनि देव के राशि परिवर्तन के दौरान व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती ह...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 26 Mar 2025 07:37:51 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Mar 2025 10:04:08 AM (IST)
Shani Rashi Parivartan: 29 मार्च को शनिचरी अमावस्या, शनि के राशि परिवर्तन का राशियों पर होगा ऐसा असर
शनिश्चरी अमावस्या पर इस बार सूर्य ग्रहण भी है, लेकिन यह भारत नहीं दिखाई देगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मकर राशि पर साढ़े साती समाप्त हो जाएगी।
  2. कुंभ पर साढ़े साती का अंतिम चरण शुरू होगा।
  3. धनु राशि के जातकों पर ढैय्या शुरू होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। 29 मार्च को शनिचरी अमावस्या है। उस दिन शनि देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा।

कुछ राशि वालों को लाभ होगा और बंपर पैसा बरसेगा, वहीं कुछ राशियों को इसके नकारात्मक परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। यहां जानिए सभी 12 राशियों पर होने वाले असर के बारे में।

naidunia_image

शनि राशि परिवर्तन का राशियों पर असर

  1. मेष राशि: आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भूमि और वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  2. वृषभ राशि: कार्यों की व्यस्तता रहेगी। खर्चे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उधार देने से बचें।
  3. मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को शनिदेव बेहद शुभ फल देंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
  4. कर्क राशि: पारिवारिक जीवन में गृह-क्लेश बढ़ सकता है। इस दौरान किसी को उधार देने से बचें। आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है।
  5. सिंह राशि: सिंह राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा होगी। सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।
  6. कन्या राशि: पारिवारिक अशांति बढ़ सकती है। मन अशांत रहेगा। अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
  7. तुला राशि: संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
  8. वृश्चिक राशि: शत्रु परास्त होंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
  9. धनु राशि: पारिवारिक कलह बढ़ेगी।ऊर्जा और उत्साह से लबरेज रहेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रह सकता है।
  10. मकर राशि: शनि के राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा।
  11. कुंभ राशि: काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कानूनी मामलों में विजयी मिलेगी। दान-पुण्य के कार्यों शामिल होंगे। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।
  12. मीन राशि: सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में करियर ग्रोथ के अवसर मिलेंगे।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - न्याय के देवता शनि 29 मार्च से गुरु की राशि मीन में करेंगे प्रवेश…