• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shani Gochar March 2025: न्याय के देवता शनि 29 मार्च से गुरु की राशि मीन में करेंगे प्रवेश… किसकी साढ़े साती, किसकी ढैय्या, जानिए असर

शनि देव एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं और उसके बाद ही राशि में बदलाव करते हैं। उन्हें मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि की चाल ध...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 24 Mar 2025 09:05:54 AM (IST)Updated Date: Mon, 24 Mar 2025 12:43:56 PM (IST)
Shani Gochar March 2025: न्याय के देवता शनि 29 मार्च से गुरु की राशि मीन में करेंगे प्रवेश… किसकी साढ़े साती, किसकी ढैय्या, जानिए असर
इस बार शनिश्चरी अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का योग भी है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 29 मार्च को शनिचरी अमावस्या
  2. उसी दिन सूर्य ग्रहण भी होगा
  3. भारत में नहीं दिखाई देगा

नईदुनिया, ग्वालियर। शनिचरी अमावस्या पर 29 मार्च को शनि देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप में पड़ेगा, तो वहीं कुछ राशियों को इसके नकारात्मक परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं।

इस दिन पर शनिश्चरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग भी रहने वाला है, लेकिन सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई नहीं पड़ने के कारण इसका कोई प्रभाव नहीं होगा।

किसकी साढ़े साती, किसकी ठैय्या

  • कर्मफल दाता के राशि परिवर्तन से मकर राशि पर साढ़े साती समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही मीन राशि पर साढ़े साती का प्रभाव और कुंभ राशि पर साढ़े साती का अंतिम चरण शुरू होगा।
  • धनु राशि के जातकों पर ढैय्या शुरू होगा। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि शनि के राशि परिवर्तन के दौरान व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

naidunia_image

इन जातकों पर खत्म होगा साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव

ज्योतिषियों के मुताबिक, 29 मार्च को शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती समाप्त होगी। वहीं इस गोचर से कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर से ढैय्या का प्रभाव खत्म होगा।

इन राशि वालों पर रहेगा साढ़ेसाती व ढैया का प्रभाव

ज्योतिष गणना के अनुसार न्याय के देवता शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से कुंभ राशि, मीन राशि और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। मीन राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जबकि कुंभ राशि वालों पर अंतिम चरण होगा।


यहां भी क्लिक करें - 27 साल बाद शनि देव का अपने नक्षत्र में होगा प्रवेश, इन 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

वहीं मेष राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण शुरू होगा। इसी के साथ सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू होगा। शनि की ढैय्या के प्रभाव से धन हानि, कार्यों में बाधाओं व मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

यहां भी क्लिक करें - शनि के गोचर से इन दो राशियों के जीवन में आएगा तूफान