Shani Sade Sati 2023: शनि को न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव मनुष्य को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। इस तरह जब शनि अपना घर बदलता है, तो हर राशियों के जीवन पर प्रभाव जरूर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 23 अक्टूबर से शनिदेव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। 17 जनवरी 2023 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि का यह गोचर कई राशियों के लिए अच्छा है। वहीं कई राशि वालों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।
Mala Jaap in Worship: उपासना में मंत्र जाप और माला का है विशेष महत्व, जानें क्यों
जनवरी 2023 में शनि का गोचर
पंचांग के अनुसार वर्तमान में शनि मकर राशि में विराजमान है। 17 जनवरी 2023 को रात्रि 8.02 बजे मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में कई राशियों को साढ़ेसाती से राहत मिलेगी।
इन राशियों में साढ़े साती हैं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों की कुंडली में शनि की साढ़े साती चल रही है। मिथुन और तुला राशि पर भी शनि की दृष्टि है। कुंभ राशि पर 24 जनवरी 2022 से साढ़े साती चल रही है, जो 3 जून 2027 को समाप्त होगी। 17 जनवरी 2023 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में धनु, मकर, तुला और मिथुन राशि वालों को शनि के प्रकोर से मुक्ति मिलेगी। इन राशियों के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। जनवरी 2023 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश से साढ़े साती का पहला चरण मीन राशि में शुरू होगा।
Pradosh Vrat Upay: 5 नवंबर को प्रदोष व्रत, आर्थिक लाभ के लिए इस दिन करें ये उपाय, मिलेगी सफलता
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'