• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shani Vakri in July 2025: शनि की उल्टी चाल पांच राशियों की जिंदगी में लाएगी भूचाल, धन हाथ से रेत की तरह फिसलेगा

शनि ग्रह के वक्री का समय कुछ राशियों के लिए भारी संकट और चुनौतियों वाला होगा। विशेष रूप से वे जातक सावधान रहें, जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 24 Jun 2025 10:40:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Jun 2025 10:56:36 AM (IST)
Shani Vakri in July 2025: शनि की उल्टी चाल पांच राशियों की जिंदगी में लाएगी भूचाल, धन हाथ से रेत की तरह फिसलेगा
शनि की उल्टी चाल के दौरान 138 दिन बहुत ही सावधानी वाले होंगे। (फोटो- एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 138 दिन कुछ राशियों के लिए भारी संकट।
  2. साढ़ेसाती या ढैय्या वालों पर पड़ेगी अधिक मार।
  3. फिजूलखर्ची व कर्ज लेने की आएगी नौबत।

धर्म डेस्क, इंदौर। Shani Vakri Effects On Zodiac Sign: दंड के अधिकारी शनि ने 2025 में गोचर किया था। अब वह उल्टी चाल चलने वाले हैं, जिसे वक्री कहा जाता है। शनि 13 जुलाई से 28 नवंबर 2025 तक वक्री रहेंगे। यह 138 दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही कष्ट देने वाले हो सकते हैं। यह समय उनके लिए बहुत ही खतरनाक होगा, जिन पर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है।

आइए आपको उन पांच राशियों के बारे विस्तार से बताते हैं, जिन पर मार पड़ने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि पर शनि की टेढ़ी नजर है। साढ़ेसाती के दौर में उनकी हालत खराब है। ऐसे में वक्री की मार से परेशानी और भी बढ़ने वाली है। यह 138 दिन आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। फिजूलखर्ची हो सकती है, जिससे कर्ज तक लेना पड़ सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव रहेगा।


मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही नुकसानदायक रहेगा। उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इस दौरान उनके काम अटक सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जीवन में 138 दिन चुनौतियां लेकर आएंगे। मन बहुत ही अशांत रहेगा, जिससे उदास-उदास रहेंगे। ऐसे में घर का माहौल भी खराब होगा। ऑफिस में काम करने का मन नहीं करेगा। इस दौरान किसी से विवाद हो जाए, तो उसको टाल दें।

यह वीडियो भी देखें

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए शनि की उल्टी चाल बहुत ही संघर्ष लेकर आ सकती है। इस दौरान किसी भी काम को सफल बनाने के लिए मेहनत काफी करनी होगी। थकावट व तनाव से किसी भी चीज में मन नहीं लगेगा। किसी से उलझे ना। शांति से अपना काम निकालें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को शनि के वक्री होते ही बहुत सावधान रहना है। आप पर शनि की ढैय्या चल रही है, जिससे इसका असर और भी खराब होगा। किसी भी काम को बहुत ही ध्यान पूर्वक करें। जल्दीबाजी में कोई भी फैसला ना करें, क्योंकि नुकसान उठाना पड़ सकता है। बहुत ही शांति से इन 138 दिनों को निकालें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।