• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shardiya Navratri 2023: पूजा-पाठ में बेहद खास होते हैं नारियल और सुपारी, माने जाते हैं भगवान का रूप

पूजा की सभी सामग्रियों का अलग-अलग महत्व होता है। वहीं पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली सुपारी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। पूजा में नारियल देवी...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 12 Oct 2023 01:03:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Oct 2023 12:13:04 PM (IST)
Shardiya Navratri 2023: पूजा-पाठ में बेहद खास होते हैं नारियल और सुपारी, माने जाते हैं भगवान का रूप
Shardiya Navratri Puja

HighLights

  1. पूजा-पाठ में सुपारी और नारियल का बहुत महत्व होता है।
  2. नारियल देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।
  3. नवरात्रि पूजा में सुपारी पर जनेऊ लपेटकर प्रयोग करना चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। साथ ही नवरात्रि में व्रत भी रखा जाता है। नारियल और सुपारी का उपयोग भी मुख्य रूप से नवरात्रि पूजा में किया जाता है। बता दें कि पूजा-पाठ में सुपारी और नारियल का बहुत महत्व होता है। नवरात्रि पूजा के दौरान कई चीजों का उपयोग किया जाता है। पूजा की सभी सामग्रियों का अलग-अलग महत्व होता है। वहीं, पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली सुपारी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। पूजा में नारियल देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि दोनों चीजों का उपयोग नवरात्रि पूजा में किया जाए, तो पूजा बिना किसी बाधा के पूरी होती है।

नवरात्रि में सुपारी का महत्व

ऐसा माना जाता है कि पूजा समाप्त होने के बाद अगर कोई पूजा की सुपारी अपने पास रखता है, तो यह लाभकारी होता हैं। इस सुपारी को अपने पास रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। नवरात्रि पूजा में सुपारी पर जनेऊ लपेटकर प्रयोग करना चाहिए। इसके बाद इस सुपारी को धन के स्थान पर रखें। ऐसे करने पर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।


नवरात्रि में नारियल का महत्व

नवरात्रि पूजा में एकाक्षी नारियल का प्रयोग शुभ माना जाता है। यह नारियल एक छिद्र वाला होता है। इसे श्रीफल भी कहा जाता है। जिस घर में नारियल की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है उस घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के सामने एकाक्षी नारियल रखकर उसकी पूजा करने से जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है।

Surya Grahan 2023: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर सतर्क रहें इन राशि के लोग, हो सकता है बड़ा नुकसान

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'