Shukra Grah Upay: इस ग्रह के कमजोर होने से सुंदरता में आती है कमी, इन सरल उपायों से करें मजबूत
शुक्र के प्रभावशाली होने पर जातक काफी आकर्षित होता है। अंक शास्त्र में मूलांक 6 का स्वामी शुक्र होता है।
By Kushagra Valuskar
Edited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 07:38:10 PM (IST)
Updated Date: Wed, 10 Apr 2024 07:39:42 PM (IST)
Shukra Grah Upayधर्म डेस्क, इंदौर। Shukra Grah Upay: वैदिक ज्योतिष में नौ ग्रहों को महत्व दिया गया है। हर ग्रह का प्रभाव अलग-अलग पड़ता है। शुक्र ग्रह संबंध महिलाओं से माना जाता है। यह बहुत प्रभावशाली ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह को प्रेम और सुंदरता का कारक माना जाता है। अगर कुंडली में शुक्र कमजोर है तो इसका असर रंग-रूप पर दिखाई देता है।
ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा के अनुसार, शुक्र ग्रह महिलाओं के लिए शुभ होता है। इस ग्रह को स्त्रियों के शरीर से जोड़ कर देखा जाता है। शुक्र के प्रभावशाली होने पर जातक काफी आकर्षित होता है। अंक शास्त्र में मूलांक 6 का स्वामी शुक्र होता है। इस अंक की जन्म तिथि वाली महिलाएं सुंदर होती हैं। साथ ही वाणी भी मीठी होती है। शुक्र के कमजोर होने से से त्वचा और बालों से संबंधित होती है। आइए जानते हैं शुक्र ग्रह के कुंडली में कमजोर होने पर क्या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- चेहरे पर मुंहासे अचानक निकलने लगे तो इसका मतलब है कि शुक्र कमजोर है।
- चेहरे पर इंफेक्शन होने भी शुक्र कमजोर होने का संकेत है।
- अचानक बाल टूटने या झड़ने लग जाएं तो शुक्र के कमजोर होने के कारण ऐसा हो सकता है।
- बालों में ड्रैंडफ और जुओं का होना शुक्र ग्रह के कमजोरी का कारण है।
- त्वचा पर दाने और खुजली की समस्या संकेत देती हैं कि शुक्र कमजोर है।
- उम्र से पहले बालों का सफेद होने और त्वचा का रंग काला पड़ना भी शुक्र के प्रकोप का संकेत देता है।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए चमकीले रंग के कपड़े पहने। चमकीले चीजों का इस्तेमाल करें।
- नियमित रूप से ओम द्रां द्रीं सः शुक्राय नमः का जाप करें।
- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें। सफेद रंग की वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
- शुक्रवार के दिन अपने शरीर पर चंदन का लेप लगाना चाहिए।
- शुक्र यंत्र को घर में स्थापित करें। नियमित इस यंत्र की पूजा करने से फायदा होगा।
- शुक्र कमजोर है तो छह या 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इसके अलावा चांदी धारण कर सकती हैं।
- सफेद गाय को चारा खिलाने से शुक्र ग्रह का प्रकोप कम होगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'