Solar Eclipse 2022: साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है। इसके एक दिन पहले 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाने वाली है। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगा था। गोवर्धन पूजा के दिन पड़ रहा ये सूर्यग्रहण सभी राशि वालों के जीवन पर प्रभाव डालने वाला है। वहीं 5 राशियां ऐसी हैं जिन पर इस सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रहण के समय सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि वे 5 राशियां कौन सी हैं।
वृषभ राशि - वृषभ राशि वालों को सूर्यग्रहण कई परेशानियां दे सकता है। इनकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। सोच सकारात्मक रखने की जरूरत है। इसके लिए पूजा-पाठ, प्रार्थना, मेडिटेशन करें। इस समय धन संबंधी कोई निर्णय न लें। निवेश करने में सावधानी रखें। नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें।
मिथुन राशि - मिथुन राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण शुभ नहीं रहने वाला है। यात्रा करने समय सावधानी रखें। नौकरी और व्यापार में बदलाव हो सकता है जो कि लाभदायी नहीं होगा। सोच-समझकर फैसला लें। इस समय किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि - दिवाली पर लगने वाला ये सूर्यग्रहण कन्या राशि वालों के लिए हानि का कारण बन सकता है। इस दौरान कोई भी अहम निर्णय न लें। निवेश करने से पहले सावधानी रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नकारात्मक विचार मन में आ सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि - इस बार दिवाली पर आने वाला ये सूर्यग्रहण तुला राशि वालों पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला है। इनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इन्हें आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। फैसला लेने में जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक राशि - ये सूर्यग्रहण वृश्चिक राशि वालों को धन और रिश्तों से जुड़े मामलों में हानि करवा सकता है। आय में कमी आ सकती है। धन की हानि होगी। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। कड़वा और अपशब्द बोलने से बचें। इस समय कोई भी बड़ा फैसला न लें। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'