• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

7 मई से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे बुध, जानें अपनी राशि के सटीक उपाय

बुध देव इस दिन भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में बुध का गोचर नई ऊर्जा, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और रचनात्मकता...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 05 May 2026 06:10:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 06:10:04 PM (IST)
7 मई से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे बुध, जानें अपनी राशि के सटीक उपाय
7 मई से बुध बदलेंगे अपनी चाल।

HighLights

  1. 7 मई से बुध बदलेंगे अपनी चाल
  2. इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य
  3. जानें अपनी राशि के सटीक उपाय

धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, तर्क और संवाद के कारक माने जाने वाले बुध ग्रह 7 मई 2026 को अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। बुध देव इस दिन भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में बुध का गोचर नई ऊर्जा, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और रचनात्मकता में वृद्धि करने वाला माना जाता है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध का यह परिवर्तन सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली रहने वाला है। आइए जानते हैं कि इस नक्षत्र गोचर का आपकी राशि पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और किन उपायों से आप इसे और शुभ बना सकते हैं।


बुध नक्षत्र गोचर 2026: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

1. सिंह राशि: भाग्य और ज्ञान में वृद्धि

बुध आपकी राशि के नौवें भाव (भाग्य स्थान) में गोचर करेंगे। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

  • प्रभाव: उच्च शिक्षा या नए कौशल सीखने के लिए बेहतरीन समय है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या गुरु का मार्गदर्शन आपके करियर की दिशा बदल सकता है। लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
  • सावधानी: आत्मविश्वास को अहंकार में न बदलने दें। निर्णय लेते समय बड़बोलेपन से बचें।
  • उपाय: अपने गुरु या पिता तुल्य व्यक्तियों का सम्मान करें और 'गुरु मंत्र' का नियमित जाप करें।

2. कन्या राशि: शोध और गूढ़ विद्याओं में लाभ

बुध आपकी राशि के स्वामी होकर आठवें भाव (आयु और रहस्य) में प्रवेश करेंगे।

  • प्रभाव: यह समय अन्वेषण (Research) और गुप्त ज्ञान की प्राप्ति के लिए उत्तम है। दबे हुए धन या पुरानी संपत्तियों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। आपकी तार्किक शक्ति आपको जटिल समस्याओं से बाहर निकालेगी।
  • सावधानी: आर्थिक निवेश में जल्दबाजी न करें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
  • उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें और 'विष्णु सहस्रनाम' का पाठ करना अत्यंत फलदायी होगा।

3. तुला राशि: रिश्तों में बढ़ेगा तालमेल

बुध आपके सातवें भाव (साझेदारी और विवाह) में संचरण करेंगे, जिससे सामाजिक जीवन में नई चमक आएगी।

प्रभाव: पार्टनर के साथ संवाद बेहतर होगा। व्यापारिक साझेदारों के साथ नई योजनाओं पर चर्चा सफल रहेगी। कुंवारे लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

सावधानी: बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। कड़वाहट से बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

उपाय: देवी लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं और रिश्तों में धैर्य बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- भगवान विष्णु का प्रिय पुरुषोत्तम मास शुरू, 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ माह, 29 जून तक चलेंगे धार्मिक अनुष्ठान

4. वृश्चिक राशि: शत्रुओं पर विजय और कार्यकुशलता

बुध का गोचर आपकी राशि के छठे भाव (रोग, ऋण और शत्रु) में होगा, जो संघर्षों के अंत का संकेत है।

  • प्रभाव: कार्यस्थल पर आपकी समझदारी और रणनीतिक सोच विरोधियों को शांत करेगी। लंबे समय से अटके हुए कानूनी या विभागीय मामले सुलझ सकते हैं। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाएंगे।
  • सावधानी: काम के बोझ को मानसिक तनाव न बनने दें और दूसरों की आलोचना करने से बचें।
  • उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपनी जीवनशैली में अनुशासन लाएं।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com

फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com