• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sun Transit Scorpio 2019: सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए किस राशि में रहेगा कैसा असर

Sun Transit Scorpio 2019: 17 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है, विभिन्न राशियों पर ऐसा रहेगा इसका असर।

By Yogendra SharmaEdited By: Yogendra Sharma
Publish Date: Fri, 15 Nov 2019 05:48:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 Nov 2019 07:08:31 PM (IST)
Sun Transit Scorpio 2019: सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए किस राशि में रहेगा कैसा असर

मल्टीमीडिया डेस्क। सभी ग्रह अपनी निर्धारित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। सभी ग्रहों के लिए राशि परिवर्तन की अवधि अलग अलग होती है। सूर्य 1 महीना यानी 30 दिनों के बाद राशि बदलता है वह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। 16 नवंबर की देर रात 1 बजकर 7 मिनट पर यानी 17 नवंबर 2019 को सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। वृश्चिक राशि में सूर्य 16 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान विभिन्न राशियों पर इसका मिला-जुला असर देखा जाएगा। अब जानते हैं किस राशि पर सूर्य के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष

सूर्य का राशि परिवर्तन अष्टम भाव में होने जा रहा है इसलिए मान-सम्मान मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती है। घर में शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह परिवर्तन ठीक नहीं है।


वृषभ

सूर्य वृषभ राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। पिछले दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिलेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में दिक्कतें आ सकती है। बातचीत के दौरान कठोर शब्दों का प्रयोग न करें।

मिथुन

सूर्य मिथुन राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। शत्रुओं की समस्या से निजाम मिलेगी। हड्डियों की समस्या और कर्ज को लेकर परेशानी हो सकती है। धन लाभ की संभावना है।

कर्क

सूर्य का राशि परिवर्तन पांचवे भाव में होने जा रहा है। प्रेम संबंधों को लेकर तनाव हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और यात्रा से लाभ होगा।

सिंह

सूर्य सिंह राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। इस राशि वालों की माता की सेहत खराब रह सकती है। नौकरी पेशा लोगों को लाभ हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना है।

कन्या

सूर्य का राशि परिवर्तन कन्या राशि के तीसरे भाव में होने जा रहा है। यह परिवर्तन बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। नए मित्र बनने की संभावना है। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

तुला

सूर्य तुला राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। धनलाभ होने की संभावना है। नए कामकाज की शुरूआत के लिए समय शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा शुभ रहेगी।

वृश्चिक

सूर्य वृश्चिक राशि के लग्न भाव में गोचर करेगा। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। किसी करीबी से रिश्तों में दरार आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

धनु

सूर्य इस राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते ज्यादा धन खर्च होने की संभावना है। कर्ज बढ़ सकता है और शत्रु परेशान कर सकते हैं।

मकर

इस राशि में सूर्य का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। धन -दौलत में इजाफा होगा। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी और पदोन्नति मिलने की संभावना है। यात्रा शुभ रहेगी।

कुंभ

इस राशि में सूर्य का गोचर दसवें भाव में हो रहा है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी और मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा और मान-सम्मान में इजाफा होगा। माता पिता की सेहत का खास ख्याल रखें।

मीन

मीन राशि में सूर्य का गोचर नौवे भाव में हो रहा है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। इसका असर आपके कामकाज में दिखाई देगा। बीमारियों से मुक्ति मिलेगी और मेहनत का फल मिलेगा।

Miracles of Sphatik Mala: गले में पहनिए स्फटिक की माला, फिर देखें इसके चमत्कार