धर्म डेस्क, इंदौर, Sunday Rashifal। आज दिनांक 20 जुलाई 2025, रविवार को विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत आषाढ़, मास पूर्णिमांत श्रावण और तिथि दशमी है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मेहनत और परिवार के सहयोग से आप को नई सफलता प्राप्त होगी। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलन होगा, जिसका सहयोग कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। व्यर्थ किसी पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में कुछ नया परिवर्तन करना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त रहेगा।
वृषभ - आज का दिन तनाव से युक्त रहेगा। इस कारण कुछ डिसीजन गलत हो सकते हैं। अपने को तनाव से दूर रखें। किसी कार्य को लेकर मन में चिंतन चलता रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत को लेकर आतुर दिखाई देंगे। पारिवारिक लोगों से संबंध में अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य में चल रही परेशानी में राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के कारण परेशानियां आ सकती हैं। आज के दिन पुराने मतभेदों को भूलकर नई शुरुआत करें।
मिथुन - आज मन अशांत रहेगा। परिवार के लोग आपकी बातों को महत्व नहीं देंगे, जिस कारण आंतरिक झुंझलाहट देखने को मिलेगी। आपको खुद पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। आज कहीं से आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। आर्थिक तौर से परेशानियां कम होंगी। संयम बरतने की जरूरत है। पारिवारिक विवाद से दूर रहें। भाषा का प्रयोग सोच विचार कर करें।
कर्क - आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। लोगों का सहयोग मिलेगा। नई ऊर्जा के साथ नए कार्य की शुरुआत करेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। घर में माहौल शानदार रहेगा। आज आपके शत्रु आपकी कामयाबी को देखकर चिंता में रहेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर आज डिसीजन बदल सकता है, जिसके अच्छे परिणाम आगामी समय में नजर आएंगे। परिवार बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। मन में धार्मिक भावनाओं का समावेश होगा।
सिंह - आज का दिन नई आशा का किरण लेकर आने वाला होगा। काफी समय से कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों का आज समाधान मिलेगा। आय संबंधी क्षेत्र में लाभ होगा। पारिवारिक लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी आ सकती है। आपके खिलाफ कई लोग षड्यंत्र बना सकते हैं। सावधान रहें। किसी भी प्रकार का कार्य क्षेत्र में उलझन में ना पड़ें। विवादों से दूर रहें। आज कार्यक्षेत्र में वित्तीय सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योजना बनेगी। लंबी यात्रा के योग हैं।
कन्या - आज का दिन थकान से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ के कारण आप मानसिक तनाव और थकान के शिकार हो सकते हैं। आज आर्थिक तौर से आपको नुकसान की संभावना है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन से बचना होगा। कोई भी नया प्रयोग सोच विचार कर करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में देखने को मिलेंगी। पारिवारिक माहौल ठीक-ठाक रहेगा। कुछ पुरानी बातों को लेकर आपसी मतभेद खड़े हो सकते हैं। अतः विवादों में ना पड़ें। आज पत्नी बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला - आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दायक रहेगा। कार्य में तेजी देखने को मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। अपने व्यक्तिगत खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्य क्षेत्र में आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास करें, जिससे लाभ के योग बनेंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक मामलों को बैठकर दूर करें। मानसिक तनाव से बचें। आज कार्यक्षेत्र में नए लोगों से जुड़ना होगा, जिससे नए रास्ते मिलेंगे। आज आपकी भाषा, आपका व्यवहार बड़ी सफलता दिला सकता है। अपने व्यवहार में थोड़ा सा परिवर्तन करके आप बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक - आज अपने आप को सकारात्मक विचारों से ओतप्रोत पाएंगे। आज का दिन आपको कोई विशेष सफलता दिलाएगा। कार्य क्षेत्र में चल रहा गतिरोध खत्म होगा। नए विचारों से आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। पारिवारिक लोगों से तालमेल अच्छा रहेगा। किसी विशेष प्रयोजन के पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न होगा मित्र साथियों के साथ कहीं बाहर जाने का विचार आप बना सकते हैं स्वास्थ्य ध्यान रखें, नए लोगों से मिलना जुलना होगा शत्रु पक्ष आपके कार्य को रोकने में परास्त होगा अपने कार्य को गोपनीय रूप से करें सफलता प्राप्त होगी।
धनु - आज आपके लिए परेशानियों में कोई नया मार्ग मिलेगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में देखने को मिलेंगी। कार्य क्षेत्र में बदलाव की संकेत मिल रहे हैं। एक नई आशा, नई सोच के साथ आप कार्य करेंगे, तो सफलता निश्चित प्राप्त होगी। अपने व्यवहार और कार्य शैली में परिवर्तन करना आपके लिए लाभकारी होगा। पारिवारिक कलह से मन में अशांति आ सकती है। अपने विचारों को कंट्रोल में रखें। वाणी का संयमित प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में बात विवाद से दूर रहें।
मकर - आज के दिन आपको आवेश बहुत आएगा जिस कारण आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है अपने इष्ट मित्रों के साथ समय व्यतीत करें जहां आपका मन को शांति मिले ऐसी जगह जाएं कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष हावी होगा बिना विचार किया कोई भी बड़ा निर्णय ना ले किसी भी ऑफर पर बिना विचारे हां ना बोले नहीं तो नुकसान की संभावना है पारिवारिक लोगों का सहयोग प्राप्त होगा स्वास्थ्य का ख्याल रखें गाड़ी ड्राइव संभाल कर करें
कुंभ - आज अपने अंदर एक चमत्कारिक ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको सफलता निश्चित प्राप्त होगी। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इष्ट मित्र की आर्थिक सहयोग से आपको लाभ के योग प्राप्त होंगे। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहेगा। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ आज का दिन आनंद पूर्वक व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मीन - आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन में कुछ मजबूत डिसीजन ले सकते हैं, जिसके आगामी परिणाम अच्छे आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्याओं में राहत मिलेगी। पारिवारिक लोगों से पुराने मतभेद खत्म होंगे। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी आदि में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्नति के लिए कुछ बातों को एक्सेप्ट करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी बड़े प्रयोजन को पूर्ण करने के लिए आपको ना चाहते हुए भी अपने किसी विरोधी से सहयोग लेना पड़ सकता है।