• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Gochar 2022: अक्टूबर में इन 7 राशि वालों की सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, मिलेंगे कई शुभ समाचार

सूर्य राशि परिवर्तन का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है। सूर्य देव को सिंह राशि का स्वामी माना गया है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 10 Sep 2022 05:40:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Sep 2022 05:40:46 PM (IST)
Surya Gochar 2022: अक्टूबर में इन 7 राशि वालों की सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, मिलेंगे कई शुभ समाचार

Surya Gochar 2022: ग्रहों के राजा सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 17 सितंबर को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव 16 अक्टूबर 2022 तक इसी राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार सूर्य राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस समय अवधि में मेष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को जमकर फायदा होने वाला है। सूर्य के राशि परिवर्तन को काफी अहम माना गया है। सूर्य को आत्मा, पिता और साहस का कारक माना गया है। सूर्य के इस तरह कन्या राशि में आने से कुछ राशि वालों की किस्मत सूर्य के समान चमकने वाली है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि - सूर्य गोचर के कारण इस समय अवधि में मेष राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे।

वृषभ राशि - वृषभ राशि वालों सूर्य गोचर की अवधि में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय अवधि में बड़े फैसले सोच समझकर लें।

मिथुन राशि - सूर्य के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही रिश्तों में भी दरार आ सकती है। इस दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि - सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए काफी लाभकारी साबित होने वाला है। इस समय अवधि में सेहत से संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के योग भी बनेंगे।

सिंह राशि - सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है। इस समय अवधि में आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।

कन्या राशि - कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। इस समय अवधि में आपको आय के पर्याप्त साधन मिलेंगे। लेकिन खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।

तुला राशि - सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सूर्यदेव की कृपा से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से आय के साधन में वृद्धि होगी। धन से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

धनु राशि - सूर्य के राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों को नए अवसर प्रदान होंगे। व्यापारियों को व्यापार में गति मिलेगी। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि - मकर राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन काफी कष्टकारी साबित हो सकता है। वाद-विवाद से बचने के आवश्यकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कुंभ राशि - सूर्य के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वालों को आर्थिक परेशानियां चिंता का कारण बन सकती हैं। पार्टनर की सेहत के कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है।

मीन राशि - मीन राशि वालों को सूर्य के गोचर की अवधि में कई नए अवसरों की प्राप्ति होगी। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

Pitru Paksha 2022: अगर चाहते हैं धन लाभ या सुंदर पत्नी, तो जान लीजिए किस दिन करना है श्राद्ध

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'