Swapna Shastra: सोते समय लगभग सभी सपने देखते हैं। कई सपने अच्छे होते हैं तो कई सपने बुरे होते हैं। हर सपने के पीछे कोई न कोई मतलब जरूर छिपा होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने के पीछे कुछ ऐसे संकेत छिपे होते हैं जो आपको आने वाले समय के बारे में सचेत करते हैं। वहीं विशेष रूप से यदि सपने में देवी-देवता दिखाई दें तो इसके पीछे शुभ या अशुभ संकेत छिपे होते हैं। ऐसे में अगर आपको सपने में देवी मां नजर आएं तो इसका भी काफी खास मतलब होता है। आइए जानते हैं कि सपने में देवी मां दिखती हैं तो वे क्या संकेत देती हैं।
- हिंदू धर्म में देवी के अनेक रूप हैं। मां अपने अलग-अलग रूपों से भक्तों को फल देती हैं। अगर आपको सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन होते हैं तो यह एक शुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में कोई शुभ कार्य होने वाला है। वहीं कोई बड़ी खुशखबरी भी आपके जीवन में आने वाली है।
- यदि आपको बार-बार अपने सपने में मां दुर्गा लाल रंग के वस्त्रों में दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही कुछ अच्छा होने वाला है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में मां दुर्गा को मुस्कुराते देखना काफी शुभ माना जाता है। यह आपके कार्यक्षेत्र में सफलता की ओर संकेत करता है। यदि किसी अविवाहित को अपने सपने में मां दुर्गा के दर्शन हो तो इसका मतलब है कि उसका जल्द ही विवाह होने वाला है।
- जो दंपत्ति संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं उन्हें यदि सपने में मां भगवती के दर्शन हो तो इसका अर्थ है कि जल्द ही उनकी संतान की प्राप्ति की इच्छा पूरी होने वाली है।
- अगर किसी व्यक्ति को सपने में मां दुर्गा दुखी रूप में नजर आएं तो यह एक अशुभ संकेत होता है। इसके अलावा मां दुर्गा का काले या सफेद रंग के वस्त्रों में नजर आना भी एक अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में आने वाले समय को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
- स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मां लक्ष्मी को देखने का मतलब है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको बिजनेस या नौकरी में तरक्की मिलने वाली है। साथ ही धन से जुड़े कई नए रास्ते भी खुलने वाले हैं।
- जिस व्यक्ति को सपने में मां पार्वती नजर आती हैं तो समझ जाइए कि सफलता के नए रास्ते खुलने वाले हैं। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।
Skin Redness: स्किन पर रेडनेस की समस्या से हैं परेशान, इन असरदार उपायों से मिलेगा फायदा
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'