• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taurus Horoscope 2022: राहु केतु प्रथम और सप्तम भाव में, जानिए वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल

Taurus Horoscope 2022: वृषभ राशि वाले हर शुक्रवार माता लक्ष्मीजी की आरती, संतोषी माता का व्रत, छोटी कन्याओं में सफेद रंग की मिठाई दान करें।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 19 Dec 2021 06:21:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Dec 2021 12:53:45 PM (IST)
Taurus Horoscope 2022:  राहु केतु प्रथम और सप्तम भाव में, जानिए वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल

Taurus Horoscope 2022: नए साल को हर कोई नई उम्मीद के साथ देख रहा है। सभी नई शुरुआत करना चाहते हैं। ऐसे नववर्ष में प्रवेश करना चाहते हैं जहां कोरोना जैसी महामारी, आर्थिक मंदी की आशंका, जीवन में अस्थिरता न हो। नए साल में प्रवेश करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है? किस राशि वालों के लिए नया साल फलदायी साबित होने जा रहा है? किन राशि वालों को शुरू से सजग रहना होगा? नईदुनिया इंदौर से जुड़े प. हर्षित मोहन शर्मा बता रहे हैं सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2022 )। यहां पढ़िए वृषभ (Taurus) का साल 2022 का सम्पूर्ण वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2022 Taurus)

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope 2022)

वृषभ राशि वाले उदार, उच्च व्यक्तित्व और कोमल स्वभाव वाले होते हैं। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है एवं ऐश्वर्य और वैभव से जिंदगी व्यतीत करते हैं। यह जातक आराम पसंद होते हैं। दिन भर के कार्य बहुत सुनियोजित, योजनाबद्ध तरह से करते हैं। आरामदायक वस्तुओं का संग्रह करने में माहिर होते हैं। जातक के आसपास का माहौल बहुत खुशनुमा होता है। यह वर्ष आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। माह अक्टूबर से मध्य दिसम्बर में आपके घर के खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं जिसकी वजह से आप हैरान व परेशान रहेंगे, लेकिन व्यापार में अत्यधिक धन लाभ होने के कारण आपके मन में शांति रहेगी।


Taurus Horoscope 2022: जानिए नौकरीपेशा के लिए कैसा रहेगा नया साल

प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगो को जुलाई में दूसरा अच्छा अवसर मिल सकता है। विदेश में रह रहे परिजन से वर्ष के शुरुआत में कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। करियर की दृष्टि से यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। इस वर्ष भाग्य आपका साथ देगा। इस वर्ष के पूर्वार्ध में पिता की सेहत को लेकर काफी परेशान हो सकते हैं और माता की आंखों सम्बंधित समस्या हो सकती है। माह अप्रैल और मध्य मई में स्थान परिवर्तन के योग हैं। शनि देवता की कृपा से इस वर्ष दौरे नई-नई जगह करेंगे जिससे आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा।

यहां भी क्लिक करें: मेष का साल 2022 का वार्षिक राशिफल

Taurus Horoscope 2022: परिवार में सुख-शांति रहेगी

परिवार में इस वर्ष मई से अंत तक सुख शांति का वातावरण रहेगा, संतान सुख प्राप्त होगा। इस वर्ष कोई बड़ा जोखिम लेने का प्रयास ना करें। व्यापार में पुराने बिजनेस को विस्तृत करें। कोई नया बिज़नेस शुरू ना करें, नहीं तो अधिक नुक्सान की आशंका है। इस वर्ष आप धार्मिक गतिविधियो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों को लक्ष्य बना कर उसे प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए और बहुत सारी चीजें एक साथ करने का प्रयास ना करें। इस वर्ष मन लगा कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। पढ़ाई के लिए घर से दूर भी रहना पड़ सकता है।

वार्षिक राशिफल 2022: माता लक्ष्मी जी की आरती करें, हीरा, ओपल पहनें

इस वर्ष छोटी-मोटी बीमारियों का सामना भी जातक को करना पड़ सकता है क्यों कि राहु केतु प्रथम और सप्तम भाव में रहकर पीड़ा पंहुचा सकते हैं। इस वर्ष आपको हर शुक्रवार माता लक्ष्मी जी की आरती, संतोषी माता का व्रत, छोटी कन्याओं में सफेद रंग की मिठाई दान करनी चाहिए, रत्नों में हीरा, ओपल आपके लिए लाभदायक रहेंगे।