• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

एमपी में है ऐसा मंदिर जिसकी पहचान भक्‍त के नाम से, यहां विराजी हैं सिंधिया राजघराने की कुलदेवी

सिंधिया राजपरिवार ने देवी में अगाध श्रद्धा होने के कारण आनंद राव मांढरे को सेना के दायित्व से मुक्त कर मां की सेवा का दायित्व सौंपा था। आज मांढरे परिव...और पढ़ें

By Jogendra SenEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 11:35:24 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 12:30:07 PM (IST)
एमपी में है ऐसा मंदिर जिसकी पहचान भक्‍त के नाम से, यहां विराजी हैं सिंधिया राजघराने की कुलदेवी
कैंसर पहाड़ी पर स्थित मांढरे की माता का मंदिर।

HighLights

  1. ग्‍वालियर का यह मंदिर 140 वर्ष से अधिक प्राचीन बताया जाता है।
  2. इस मंदिर की ख्याति सिंधिया राजघराने की कुल देवी के रूप में है।
  3. देवी को सिंधिया सेना में कर्नल आनंद राव मांढरे सतारा से लाए थै।

धर्म डेस्‍क। देशभर में मंदिर देवी-देवता के नाम पर जाने जाते हैं। किंतु ग्वालियर शहर में एक मात्र ऐसा मंदिर है, जो कि पुजारी (भक्त) के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर है कैंसर पहाड़ी पर स्थित मांढरे की माता का मंदिर।

मंदिर का इतिहास -यहां अष्टभुजा महिषासुर मर्दनी विराजित हैं। यह मंदिर 140 वर्ष से अधिक प्राचीन बताया जाता है। इस मंदिर की ख्याति सिंधिया राजघराने की कुल देवी के रूप में है। देवी को सिंधिया सेना में कर्नल आनंद राव मांढरे सतारा से लेकर आए थे।


मांढरे की माता के सतारा से यहां आकर विराजित होने की किवदंती राजपरिवार से जुड़ी हुई है। मंदिर की स्थापना तत्कालीन शासक जयाजी राव सिंधिया ने कराई थी।

सिंधिया राजपरिवार ने देवी में अगाध श्रद्धा होने के कारण आनंद राव मांढरे को सेना के दायित्व से मुक्त कर मां की सेवा का दायित्व सौंपा था। आज मांढरे परिवार की पांचवीं पीढ़ी यहां सेवा कर रही है।

naidunia_image

मंदिर की क्‍या है विशेषता

मां के परम भक्त आनंदराव को सपने में माता ने दर्शन दिए और मंदिर की स्थापना करने की बात कही। यह बात कर्नल आनंदराव ने महाराज जयाजीराव सिंधिया को बताई और उन्होंने तुरंत ही मंदिर की स्थापना करवा दी। सिंधिया राजवंश की कुलदेवी मांढरे की माता, मां काली की इस प्रतिमा के दर्शन जयाजी राव सिंधिया अपने जयविलास पैलेस से दूरबीन से करते थे। महल और मंदिर का दरवाजा आमने-सामने होने के कारण दर्शन आसानी से हो जाते थे। इसके अलावा राजपरिवार का मुखिया शरदीय नवरात्र की नवमी को यहां पूजा-अर्चना करने के लिए आता है।

naidunia_image

अर्जी लगाते ही होती है मनोकामना पूर्ण

माता के मंदिर में आने वाले भक्तों द्वारा अर्जी लगाने पर उनकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है। अर्जी के लिए श्रद्धालु नारियल, चुनरी, फूल, हल्दी, रोरी को एकत्रित कर मंदिर में बांध दिया जाता है, वहीं मनोकामना पूरी होने पर इसे खोलने भी आना पड़ता है। माढरे की माता के प्रति लोगों को अगाध श्रद्धा हैं।नवरात्र में यहां मेला जैसा माहौल रहता है।यह राजपरिवार की कुलदेवी हैं।यहां हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है।हम लोग बचपन से दर्शन करने के लिए जाते हैं।

हरसिद्धि माता मंदिर : महाकाल नगरी उज्जैन में स्थित यह शक्तिपीठ, जहां गिरी थी माता सती की दाहिनी कोहनी