
धर्म डेस्क। ज्योतिष में रुचि रखने वालों को अच्छे से पता होगा कि चंद्रमा मन का कारक होता है। चंद्रमा की गति बदलने के साथ ही हमारे मन व मस्तिष्क पर भी उसके अनुसार प्रभाव होता है। इसी क्रम में नई जानकारी है। चंद्रमा ने राशि बदल ली है, इसके बाद दो दिन तक वे यहीं रहेंगे। दो दिन बाद फिर से राशि बदलेंगे।
5 नवंबर अर्थात आज प्रातः 10:00 बजे चंद्रमा देवता ने सिंह राशि से गोचर करते हुए क्रमशः कन्या राशि में प्रवेश किया। 7 नवम्बर को शाम 6 बजे तक कन्या राशि में ही रहेंगे। उसके पश्चात क्रमशः तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
चंद्रमा देवता क्रमशः सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, चंद्रमा स्वयं के हस्त नक्षत्र और मंगल के चित्रा नक्षत्र से गोचर करते हुए कन्या से तुला राशि तक की यात्रा करेंगे। यह फलादेश चंद्र राशि पर आधारित है और शेष राशि जिनका वर्णन लेख में नहीं किया गया है उनका चंद्र गोचर सामान्य है।
मिथुन राशि के जातकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा करना वर्जित है और यदि यात्रा करनी पड़े तो व्यवस्थित और योजनाबद्ध रूप से करें। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।
मेष राशि के जातकों के लिए बाह्य भोजन वर्जित है अतः बाहर बाजार के तले भुने भोजन का परहेज करें। मौसम संबंधित सावधानी रखना भी लाभदायक सिद्ध होगा।
कुंभ राशि और तुला राशि के जातकों के लिए समय अधिक प्रतिकूल है विशेषकर कुंभ राशि के जातकों का समय विपरीत है। मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और वाद विवाद से सर्वथा दूर रहें। घर परिवार में सामंजस्य बनाए रखें और वाणी पर सयंम रखें का सतत प्रयास करें।
5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन का सुनहरा योग, नवंबर में ग्रहों का महागोचर