• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

आज शाम 7:42 बजे सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, देश-दुनिया पर क्‍या होगा असर

इस गोचर की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है सिंह राशि में गुरु और केतु के साथ स्थित मंगल की चतुर्थ दृष्टि वृश्चिक राशि के सूर्य पर पड़ना सूर्य सत्ता, शासन, नेतृत्व और राष्ट्राध्यक्षों का कारक है।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 03:16:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 03:28:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आज शाम 7:42 बजे सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, देश-दुनिया पर क्‍या होगा असर
वृश्चिक में प्रवेश करेंगे सूर्य देव।

HighLights

  1. मंगल सैन्य शक्ति, आक्रामकता, ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है।
  2. गुरु नीतियों, विचारधारा और विस्तार का कारक माना जाता है।
  3. केतु विघटन, रहस्य और अप्रत्याशित घटनाओं का प्रतीक है।

धर्म डेस्‍क। आज संध्या 07:42 बजे सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर केवल सत्ता, प्रशासन और नेतृत्व के विषयों को ही नहीं, बल्कि वैश्विक शक्ति-समीकरणों, सामरिक गतिविधियों और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े मामलों को भी विशेष रूप से सक्रिय करने वाला हो सकता है।

ज्‍योतषाचार्य आचार्य मण्‍डन मिश्र का कहना है कि इस गोचर की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है सिंह राशि में गुरु और केतु के साथ स्थित मंगल की चतुर्थ दृष्टि वृश्चिक राशि के सूर्य पर पड़ना सूर्य सत्ता, शासन, नेतृत्व और राष्ट्राध्यक्षों का कारक है।


मंगल सैन्य शक्ति, संघर्ष, आक्रामकता और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। गुरु नीतियों, विचारधारा और विस्तार का, जबकि केतु विघटन, रहस्य और अप्रत्याशित घटनाओं का प्रतीक है।

इन ग्रहों का परस्पर संबंध अंतरराष्ट्रीय राजनीति में शक्ति प्रदर्शन, सामरिक तनाव, सत्ता के समीकरणों में बदलाव और पुराने विवादों के उभरने जैसी परिस्थितियों का ज्योतिषीय संकेत देता है।

6 राशियों की चमकेगी किस्मत, 25 नवंबर से राहु-केतु का गोचर, 18 महीने तक रहेगा प्रभाव

naidunia_image

नवंबर में महीने में इतने और गोचर होंगे

• 22 नवंबर: सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा (धनु राशि का मौसम शुरू होगा)

• 22 नवंबर: शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेगा

• 24 नवंबर: मिथुन राशि में पूर्णिमा (भावनात्मक स्पष्टता और बातचीत लाएगा)

• 25 नवंबर: मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेगा (एनर्जी को प्रैक्टिकल संगठन और विस्तार पर ध्यान देने वाले काम की ओर ले जाएगा)

• 25 नवंबर (लगभग): राहु और केतु अपनी धुरी बदलेंगे (राहु मकर राशि में जाएगा, केतु कर्क राशि में जाएगा)

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।