धर्म डेस्क। वास्तु शास्त्र कहता है कि जब किसी व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छा घटने वाला होता है, तो उसे शुभ संकेत दिखने लगते हैं। वास्तु में कुछ चीजों का दिखना शुभ संकेत माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों के दिखने से जीवन में आर्थिक संपन्नता व खुशहाली आती है। कार्यों की बाधाएं खत्म होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जानें वास्तु के अनुसार शुभ शगुन क्या होते हैं और इन्हें कैसे पहचानते हैं?
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि सुबह-सुबह मंदिर की घंटियों या शंख की आवाज सुनना काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अगर आपके घर में अचानक से कोई मोहित सुगंध आने लगे, तो यह भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, आपको वह काम पूरा हो सकता है।
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर आपको अपने आसपास कुछ पक्षी जैसे तोता या फिर उल्लू दिखाई देता है, तो यह भी एक खास संकेत के रूप में देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पक्षियों का दिखना आपको धन लाभ का संकेत दे सकता है या फिर आपको कई खुशखबरी मिल सकती है।
वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि अगर आपके घर किसी चिड़िया ने घोंसला बना लिया है, तो यह भी एक शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। इसके साथ ही चिड़िया के घोंसला बनाने को इस संकेत के रूप में भी देखा जाता है कि आपके ऊपर आने वाली कोई बाधा टल गई है।
अगर आप किसी काम से घर से बाहर जा रहे हैं और आपको कोई गाय या फिर बछड़ा, गाय का दूध पीते हुए दिख जाए, तो इसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसके साथ ही अगर आपको घर से निकलते समय मंदिर में पूजा होते हुए देखना भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आप जिस भी कार्य के लिए जा रहे हैं वह सफल होगा।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।