Vikram Samvat 2080: हिंदू नव वर्ष या विक्रम संवत 2080 22 मार्च से शुरू हो रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, नए साल में कुछ ग्रहों की चाल शुभ होती है। ऐसे में कई राशियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। वित्त, करियर, व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं कि विक्रम संवत 2080 में कैसी रहेगी ग्रहों की चाल। वहीं, इस वर्ष किन राशियों का भाग्य चमकेगा।
विक्रम संवत 2080 में 30 सालों की ग्रह चाल के बाद शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं। राहु और शुक्र मेष राशि में, केतु तुला राशि में और मंगल ने 13 मार्च को मिथुन राशि में प्रवेश किया। ग्रहों के राजा सूर्य, देवगुरु और बुध के साथ मीन राशि में रहेंगे। नए साल में बृहस्पति 12 साल बाद मीन राशि में रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहों का यह संयोग मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा।
हिंदू नव वर्ष मिथुन राशियों के पेशेवर जीवन में अच्छे परिणाम दे सकता है। प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार में सफलता के आसार हैं। नए अनुबंध पक्के हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। लक्ष्य पर केंद्रित रहने से लाभ मिलेगा।
नव वर्ष सिंह राशि वालों को धन के मामले में लाभ देगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। इनकम के साधन बढ़ सकते हैं। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार संबंधी परेशानी दूर होगी।
तुला राशि वालों के लिए हिंदू नववर्ष अच्छे परिणाम लेकर आएगा। जो काम बिगड़ रहे थे, उनमें अब सुधार होता नजर आएगा। पेशेवर जीवन पर शत्रु हावी नहीं हो पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति और सम्मान प्राप्त होंगे।
विक्रम संवत 2080 धनु राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है। इनकम के स्त्रोत में वृद्धि होगी। आप अपनी वाणी से सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी के अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
यह भी पढ़ें-
ये 4 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, त्रिपक्षीय गोचर बदलेगा भाग्य