• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vipreet Raj Yoga 2023: कन्या राशि में बना विपरीत राजयोग, सितंबर माह में इन लोगों को जमकर मिलेगा लाभ

मंगल के प्रभाव से कन्या राशि में विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है, जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ने वाला है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 02 Sep 2023 01:57:33 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Sep 2023 02:03:14 PM (IST)
Vipreet Raj Yoga 2023: कन्या राशि में बना विपरीत राजयोग, सितंबर माह में इन लोगों को जमकर मिलेगा लाभ
Vipreet raj yoga 2023

HighLights

  1. मंगल का कन्या राशि में प्रवेश।
  2. कन्या राशि में विपरित राजयोग का निर्माण।
  3. तीन राशियों के लिए लकी रहेगा यह समय।

Vipreet Raj Yoga 2023: ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के राजयोग और युति के निर्माण के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इससे राशियों पर होने वाले प्रभाव के बारे में भी बताया गया है। जब कोई ग्रह-नक्षत्र किसी विशेष स्थिति में आते हैं, तब राजयोग या युतियों का निर्माण होता है। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, 18 सितंबर तक मंगल ग्रह कन्या राशि में ही रहने वाले हैं। मंगल के प्रभाव से कन्या राशि में विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है, जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। वहीं, तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में बहुत लाभ होने वाला है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग लाभकारी साबित होने वाला है। इस दौरान इन्हें शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। हर कार्य में सफलता हासिल होगी। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। निवेश से लाभ मिलेगा। काम के नए मौके मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। जमकर धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी।


कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को विपरीत राजयोग शुभ परिणाम देने वाला है। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। समस्याएं दूर होंगी। धन की बचत करने में सफल होंगे। निवेश से लाभ मिलेगा। काम के नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को विपरीत राजयोग आर्थिक रूप से लाभ देने वाला है। इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आय में भी बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Astro Tips: घर में रखी इन बेकार चीजों को आज ही कर दें बाहर, मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'