• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साप्ताहिक अंक राशिफल 12 से 18 सितंबर, जानिए कैसा रहेगा सभी भाग्यांकों के लिए आने वाला सप्ताह

Weekly Numerology (12th September to 18th September 2022): किसी धार्मिक स्थान पर जाने से मन को शांति मिलेगी। अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 11 Sep 2022 03:24:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Sep 2022 03:24:13 PM (IST)
साप्ताहिक अंक राशिफल 12 से 18 सितंबर, जानिए कैसा रहेगा सभी भाग्यांकों के लिए आने वाला सप्ताह
Weekly Numerology (12th September to 18th September 2022): किसी धार्मिक स्थान पर जाने से मन को शांति मिलेगी। अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें।

Weekly Numerology (12th September to 18th September 2022): मूलांक 1- बातचीत की मदद से किसी भी मामले का समाधान पाएंगे। किसी की मदद करने से आपको आध्यात्मिक खुशी मिलेगी। किसी के साथ विवाद हो सकता है। साथ ही व्यापार में थोड़ी परेशानी होगी। कुछ लोग आपके कार्यों में रुकावटें डालने का प्रयत्न करेंगे। समय पर काम करने का प्रयास करें। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मूलांक 2- किसी धार्मिक स्थान पर जाने से मन को शांति मिलेगी। अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें। मन में तरह-तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की गतिविधियों और कार्यों पर नजर रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कुछ नया सीखने का मौके मिलेंगे। आंख बंद करके लोगों पर भरोसा न करें। बदलाव को लेकर मन में चिंता बढ़ सकती है।


मूलांक 3- गंभीर सोच और बौद्धिक शक्ति से काम करने आपको सही और उचित निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। नई योजना पर काम करने के लिए अच्छा समय है। किसी की सिफारिश आपको सकारात्मक परिणाम देगी। किसी भी प्रकार के उधार संबंधी लेन-देन में शामिल न हो। घर में खुशी का मौहाल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं।

यह भी पढ़ें- Rashifal 12 September 2022: कार्य क्षेत्र में लाभ के योग, निवेश करने में बरतें सावधानी

मूलांक 4- कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लक्ष्य प्राप्ति सरल नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की बहस से नुकसान होना संभव है। आप धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। पुराने उलझे कानूनी मामला सकारात्मक हल लिए सामने आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।

मूलांक 5- छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। रचनात्मक क्षमता विकसित करने की इच्छा रहेगी। दैनिक गतिविधियों में कुछ व्यवधान हो सकता है। किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। वित्त से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। देखा-देखी न करें।

मूलांक 6- आपकी दबी हुई इच्छा पूरी होगी। कोई महत्वपूर्ण योजना अधूरी रह सकती है। पारिवारिक मामला आगे बढ़ सकता है। किसी भी विवाद को संयम से सुलझाने का प्रयास करें। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। समय आपके लिए सकारात्मक है। इसका पूरा लाभ उठाएं। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2022: कन्या राशि में बुध चलेंगे उल्टी चाल, अगले 23 दिन होंगे इन राशि वालों के लिए बेहद खास

मूलांक 7- कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है। आपके कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कुछ सुखद समाचार प्राप्त होने के योग हैं। भावनाओं में बहकर कोई काम न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मूलांक 8- परिवार के साथ खरीदारी और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आपकी प्रतिभा सबके सामने आएगी। किसी सपने को पूरा करने का सही समय है। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की भावनाओं को अनदेखा न करें। ससुराल पक्ष से संतुष्टता का भाव महसूस करेंगे। सबसे साथ लेकर चलने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें- Grah Gochar September 2022: इन 6 राशि वालों के लिए बेहद खास हैं 17 और 24 सितंबर, होगा बड़ा लाभ

मूलांक 9- व्यक्तित्व में सकरात्मक बदलाव लाने का प्रयास सफल होगा। व्यापार बढ़ाने के लिए किसी के साथ की गई साझेदारी सफल होगी। आपकी रचनात्मकता और उत्पादकता सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत और लगन का सही परिणाम मिलेगा। पारिवारिक व्यवस्था अच्छी तरह से बनी रहेगी। भाग्योदय के अवसर बन सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति से भेंट हो सकती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'