धर्म डेस्क। सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। ये सपने आगामी भविष्य के संकेत होते हैं। रात में सोते समय लोग कई सपने देखते हैं। इनमें कुछ अच्छे होते हैं, तो कुछ बुरे होते हैं। कई सपने तो बेहद डरावने भी होते हैं। इन सपनों का मतलब आपके आगामी जीवन से जुड़ा होता है। स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो अमीर बनने से पहले कुछ सपने अक्सर दिखते हैं। ये सपने संकेत होते हैं कि आप जल्द ही धनवान बनने वाले हैं। आइए, इन सपनों के बारे में विस्तार से जानते हैं...
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में उल्लू देखना बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब धन लाभ होता है। उल्लू धन की देवी मां लक्ष्मी की सवारी है। अतः सपने में उल्लू देखने पर धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं। समझ लें आपकी किस्मत जल्द बदल सकती है।
सपने में अलमारी देखना भी बेहद शुभ होता है। जानकारों की मानें तो सपने में अलमारी देखने का मतलब है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बरसने वाली है। उनकी कृपा से धन संबंधी सभी परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही आय में अचानक से वृद्धि होगी।
सपने में आम का बगीचा देखना भी मंगलकारी होता है। इस सपने का संबंध भी धन लाभ से होता है। अगर आप सपने में आम के बगीचे में टहल रहे हैं, तो समझ लें कि जल्द ही आप अमीर बनने वाले हैं। आम के बगीचे का सपना विरलय ही किसी व्यक्ति को दिखता है।
जगत के पालनहार भगवान विष्णु की सवारी गरुड़ हैं। सपने में गरुड़ देखना बेहद शुभकारी माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि जल्द आप धनवान बनने वाले हैं। अगर सपने में आपको गरुड़ दिखता है, तो समझ लें कि धन की देवी और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की विशेष कृपा आप पर बरसने वाली है।
अगर आप भी सपने में मंदिर देखते हैं, तो ये शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब है कि आपके जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर होने वाली हैं। आप पर धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बरसने वाली है।
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में सफेद हाथी देखना बेहद शुभ होता है। ये सपने आगामी जीवन के संकेत है कि आपकी किस्मत बदलने वाली है। जानकारों का कहना है कि सपने में जिस जगह सफेद हाथी दिखता है। उस जगह पर गड़ा हुआ धन रहता है।
ये भी पढ़ें- Aja Ekadashi 2025 Vrat: अजा एकादशी व्रत में भूल कर भी न खाएं ये चीजें, जानें व्रत करने का सही नियम
जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है। इसके लिए साधक उन्हें पीले रंग के फल, फूल और मिठाइयां अर्पित करते हैं। कहते हैं कि सपने में पीले रंग का फल दिखाई देना बेहद शुभ होता है। ये सपने धन की देवी मां लक्ष्मी के घर आगमन के संकेत हैं। इसके अलावा, लाल रंग के फूल दिखने का मतलब होता है कि आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होने वाली हैं।
अगर सपने में आप किसी महिला को लाल रंग की साड़ी पहनते हुए देखते हैं, तो समझ लें कि आपकी परेशानी दूर होने वाली है। अगर आप खुद को लाल रंग की साड़ी पहनते हुए देखते हैं, तो ये संकेत है कि जल्द धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से आप धनवान बनने वाले हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।