Chanakya Niti Quotes। चाणक्य नीति को जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए एक सफल व कारगर नीति बताया जाता है। चाणक्य नीति आज 2 हजार साल बाद भी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी कि चाणक्य के जीवन काल में थी। आचार्य चाणक्य के व्यक्तिगत जीवन के बारे में ज्यादा उल्लेख नहीं मिलता है। ऐसा माना जाता है कि आचार्य चाणक्य ने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन खपा दिया और पूरे जीवन अविवाहित ही रहे, लेकिन आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति ग्रंथ में पत्नी को खुश रखने के कुछ उपाय बताए हैं।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, हर व्यक्ति को अपने जीवन में ऊंट जैसे कुछ खास गुण जरूर अपनाना चाहिए। ऊंट का सबसे बड़ा गुण है कि वह हमेशा संतोषी भाव का होता है। ऊंट को जितना भी भोजन मिल जाता है, वह उसमें संतुष्ट रहता है। चाणक्य नीति में उल्लेख है कि व्यक्ति को अपनी पत्नी की शारीरिक व मानसिक संतुष्टि का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
चाणक्य नीति में ऊंट को एक बहादुर प्राणी बताया गया है। पुरुष को भी ऊंट के समान वीर तथा बहादुर होना चाहिए। जो व्यक्ति किसी भी परिस्थिति से डरता नहीं है और हर हाल में परिवार की सुरक्षा करता है, उससे पत्नी भी हमेशा खुश रहती है।
आचार्य चाणक्य ने वफादारी को सबसे बड़ा गुण बताया है। चाणक्य नीति ने आचार्य चाणक्य ने कहा है कि ऊंट एक वफादार प्राणी होता है और पत्नी भी पति से वफादारी की उम्मीद करती है। वफादार पति से हर पत्नी हमेशा प्यार करती है और उससे खुश रहती है। ऐसे परिवार में हमेशा शांति रहती है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'