Chanakya Niti: महिलाओं को शादी के बाद नहीं करना चाहिए ये काम, ये है आचार्य चाणक्य की सीख
Chanakya Niti यदि वैवाहिक संबंधों में शांति चाहती है तो पत्नी को अपने पति की तुलना किसी दूसरे पुरुष से नहीं करनी चाहिए।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 17 Aug 2023 12:30:12 PM (IST)
Updated Date: Thu, 17 Aug 2023 12:31:07 PM (IST)
भूलकर भी पति से ऐसी बातें शेयर नहीं करना चाहिए, जिससे दोनों परिवारों के बीच किसी भी तरह की दरार पैदा होHighLights
- महिलाओं को शादी के बाद अपने व्यवहार में कुछ जरूरी बदलाव कर लेना चाहिए।
- पत्नी को कुछ बातें अपने पति व ससुराल वालों से हमेशा छुपाकर रखना चाहिए।
- आचार्य चाणक्य ने कहा है कि पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे के पूरक होते हैं।
Chanakya Niti। आचार्य चाणक्य ने निजी संबंधों में किस तरह की सावधानी रखनी चाहिए, इस बारे में चाणक्य नीति में विस्तार से जिक्र किया है। चाणक्य नीति ग्रंथ में आचार्य ने बताया है कि महिलाओं को शादी के बाद अपने व्यवहार में कुछ जरूरी बदलाव कर लेना चाहिए। ये बदलाव उनके वैवाहिक जीवन पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। इसके अलावा पत्नी को कुछ बातें अपने पति व ससुराल वालों से हमेशा छुपाकर रखना चाहिए।
एक दूसरे के पूरक हैं पति-पत्नी
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे के पूरक होते हैं, लेकिन पत्नियों को कुछ बातें भूलकर भी अपने पति के सामने नहीं कहना चाहिए। इससे रिश्तों में समस्या पैदा हो जाती है। यदि आप वैवाहिक जीवन में खुशहाल रहना चाहती हैं तो आचार्य चाणक्य की इन बातों को जरूर अपनाएं।
ससुराल वालों की न करें बुराई
महिलाओं को पति के सामने कभी भी अपने ससुराल वालों की बुराई नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अपने पिता के घर के रहस्यों को भी उजागर नहीं करना चाहिए। भूलकर भी पति से ऐसी बातें शेयर नहीं करना चाहिए, जिससे दोनों परिवारों के बीच किसी भी तरह की दरार पैदा हो। इसका पति-पत्नी के रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है।
पति की कमाई का एक हिस्सा बचाएं
चाणक्य नीति में बताया गया है कि पत्नी को हमेशा अपने पति की कमाई या खुद की कमाई का कुछ हिस्सा बचाना चाहिए। परिवार के कठिन समय में यह पैसा बहुत राहत देता है।
दूसरे पुरुषों से न करें पति की तुलना
यदि वैवाहिक संबंधों में शांति चाहती है तो पत्नी को अपने पति की तुलना किसी दूसरे पुरुष से नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से पति के आत्मसम्मान को चोट पहुंच सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है।
क्रोध पर नियंत्रण रखें
चाणक्य नीति के मुताबिक, पति-पत्नी को हमेशा एक-दूसरे के प्रति विनम्र व्यवहार रखना चाहिए। जो क्रोध पर नियंत्रण रखता है, उसका वैवाहिक जीवन सफल रहता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'