• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • प्रेरक प्रसंग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2024: शिवजी को क्यों प्रिय माना जाता है सावन का महीना, जानिए इसके पीछे छिपा रहस्य

इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के कार्य किए जाते हैं। सावन के महीने म...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 15 Jul 2024 11:37:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jul 2024 12:57:39 PM (IST)
Sawan 2024: शिवजी को क्यों प्रिय माना जाता है सावन का महीना, जानिए इसके पीछे छिपा रहस्य
भगवान शिव को समर्पित सावन माह (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. स्कंद पुराण में वर्णित है भगवान शिव और सावन माह का संबंध।
  2. भगवान शिव ने सनत्कुमार को बताया था सावन महीने का महत्व।
  3. सावन महीने में व्रत की प्रथा सबसे पहले पार्वती जी ने शुरू की थी।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2024: सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। यह पूर्णतः भगवान शिव को समर्पित है। प्रत्येक सावन सोमवार और शिवरात्रि पर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा, व्रत और जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस दौरान भक्त कांवड़ से जल लाते हैं और शिवलिंग पर चढ़ाते हैं और मंदिरों में शिव की पूजा की जाती है। भगवान शिव को सावन का महीना इतना प्रिय क्यों है, इससे जुड़ी पौराणिक कथा बताने जा रहे हैं।


naidunia_image

सावन महीने से जुड़ी पौराणिक कथा

स्कंद पुराण के अनुसार, भगवान शिव ने सनत्कुमार से कहा था कि मुझे सावन का महीना बहुत प्रिय है। इस माह की हर तिथि और व्रत एक उत्सव के समान है। जब सनत्कुमार ने शिव से सावन प्रिय होने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा, पार्वती ने महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का वचन दिया था।

जब देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर यज्ञ की अग्नि में अपने प्राणों की आहुति दे दी, तब उन्होंने हिमाचल में रानी मैना के घर में पार्वती के रूप में पुनर्जन्म लिया। पार्वती ने युवावस्था से ही श्रावण मास में निराहार रहकर कठोर व्रत किए और मुझे प्रसन्न कर विवाह कर लिया।

इसलिए यह महीना मुझे बहुत प्रिय है और खास भी है। कहा जाता है कि इस महीने में कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे भगवान शिव नाराज हो जाएं। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा के कुछ विशेष नियम होते हैं, जिनका पालन अवश्य किया जाना चाहिए। ।

सावन माह 2024 तिथि

  • हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल सावन 22 जुलाई, सोमवार से शुरू होगा। इस बार सावन माह में पांच सोमवार पड़ रहे हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आपकी शादी में किसी तरह की परेशानी आ रही है, तो सावन के महीने में शिव जी को प्रसन्न करना चाहिए।
  • सावन के महीने में अगर संभव हो, तो कांवड़ यात्रा में शामिल होना चाहिए।
  • कांवड़ यात्रा में शामिल होने से शुभ फलों भी प्राप्ति हो सकती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'