• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • वास्तु

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Astro Tips: सुबह उठते ही इन चीजों को देखना माना जाता है अशुभ, मां लक्ष्मी होती हैं नाराज

कुछ चीजें ऐसी हैं, जो हमें सुबह उठते से ही नहीं देखनी चाहिए। इनका हमारे जीवन पर नकारात्मक असर देखने को मिलता है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 22 Jul 2023 11:32:56 AM (IST)Updated Date: Sat, 22 Jul 2023 11:39:48 AM (IST)
Astro Tips: सुबह उठते ही इन चीजों को देखना माना जाता है अशुभ, मां लक्ष्मी होती हैं नाराज
Vastu Tips For Morning

Astro Tips: वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। जीवन में सुधार लाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करने से जीवन के संकटों से छुटकारा मिलता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कुछ चीजें ऐसी हैं, जो हमें सुबह उठते से ही नहीं देखनी चाहिए। सुबह के समय जाने-अनजाने में हुई कुछ गलतियां, घर की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। इन गलतियों के कारण घर में दरिद्रता का प्रवेश होता है। आइए, जानते हैं कि वे चीजें कौन-सी हैं, जिन्हें सुबह उठकर नहीं देखना चाहिए।

खुद को शीशे में देखना

सुबह सोकर उठते ही कई लोगों की आदत होती है कि वे जाकर अपने आप को शीशे में देखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से रात भर की सारी नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर चली जाती है, जब भी आप आंख खोलें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेली देखें और उसके बाद तीन बार अपने चेहरे पर हाथ फेरें। माना जाता है कि हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती और नीचे के भाग में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इससे उनकी कृपा बनी रहती है।


जूठे बर्तन देखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को कभी भी खाने के बाद रसोई को गंदा न छोड़े और न ही जूठे बर्तन छोड़ने चाहिए। अगर आपका किचन रात से ही गंदा रहेगा तो सुबह आंख खुलते से ही आपकी नजर गंदे बर्तन पर पड़ेगी। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह धन हानि का कारण बनता है। जरूरी है कि आप रात को ही किचन और बर्तन साफ करके सोएं।

खुद की परछाई देखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही किसी भी व्यक्ति को दूसरे की या खुद की परछाई नहीं देखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में सूर्य भगवान के दर्शन करते समय पश्चिम दिशा में खुद की परछाई देखना अशुभ माना गया है।

Dream Astrology: सावन के महीने में अगर सपने में दिखे ये चीजें, तो समझें प्रसन्न हैं आपसे महादेव

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'