Vastu : ये तो हम सभी जानते हैं कि घर में रखी हर एक चीज का वास्तु में काफी महत्व होता है। वास्तु के अनुसार घर की सभी चीजें परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव डालती है। घर में छोटे-मोटे कीड़ों, कंतकों का निकलना या बाहर आना आम बात होती है। इसमें चूहे, छिपकली, छछूंदर, लाल चींटी, काली चींटी आदि भी शामिल हैं। घर में इन जीवों का निकलना, बिल बनाना या अजीब हरकतें करना कई तरह से शुभ-अशुभ संकेत देता है। वास्तु शास्त्र में इन जीवों से मिलने वाले संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर से निकलते वक्त चूहे का दिखना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चूहे और छछूंदर का आना कैसे संकेत देता है।
घर में चूहों का होना
- धर्म शास्त्र के अनुसार चूहा भगवान गणेश का वाहन होता है। इसलिए चूहे को शुभ माना जाता है। घर में चूहों का होना सामान्य बात है। इनसे कोई बड़ा नुकसान भी नहीं होता है।
- घर में अचानक चूहों की संख्या बढ़ना या घर में चूहों द्वारा बड़े-बड़े बिल बनाना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा होना इस बात का संकेत देता है कि आपके दुश्मन आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
- चूहों का रात के समय आवाज करना भी अशुभ माना जाता है। यह किसी अनहोनी घटना की ओर इशारा देता है।
- वहीं चूहों की संख्या में बहुत ज्यादा वृद्धि होना गरीबी आने का संकेत होता है।
- चूहों द्वारा चीजों को बार-बार कुतरना जीवन में सुख-समृद्धि में कमी आने का संकेत होता है।
- घर में बहुत सारे चूहों का होना बीमारी होने की ओर इशारा देता है।
- किसी भी स्थिति में चूहों को मारना नहीं चाहिए। उन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए। वरना गणपति नाराज हो जाते हैं और जीवन में मुसीबतें देते हैं।
- घर से निकलते वक्त चूहों का दिखना अशुभ माना जाता है।
घर में छछूंदर का होना
छछूंदर को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। घर में छछूंदर का होना शुभ संकेत होता है। यह घर की सुख-समृद्धि बढ़ने का इशारा होता है। अगर खासतौर पर शाम के समय छछूंदर घर में प्रवेश करे तो यह बहुत ही शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि आपको बड़ा धन लाभ होने वाला है। ध्यान रखें कि छछूंदर कभी भी भूखी न रहे। उसके लिए थोड़ा भोजन डालते रहें। इस बात ध्यान रखें कि चूहे या छछूंदर किसी को काटे नहीं। अगर छछूंदर किसी व्यक्ति के चक्कर लगाता है को इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति को भविष्य में कोई बड़ा लाभ होने वाला है। दिवाली की रात यदि छछूंदर दिख जाए तो उस व्यक्ति की किस्मत खुल जाती है। जिस व्यक्ति के घर के चारों तरफ घूम जाता है तो उस घर की सारी विपत्ति टल जाती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Ekta Shrma
- Font Size
- Close
- # Spiritual
- # astro
- # astrology
- # maa lakshmi
- # maa lakshmi sanket
- # maa lakshmi upay
- # vastu
- # vastu tips
- # ghar ka vastu
- # vastu tips for home
- # mouse
- # mole
- # chhachhundar
- # chuhe
- # ज्योतिष
- # वास्तु
- # वास्तु टिप्स
- # घर का वास्तु
- # वास्तु टिप्स
- # मां लक्ष्मी
- # मां लक्ष्मी उपाय
- # छछूंदर
- # चूहे
- # specialstory