• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • वास्तु

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: पलंग के अंदर बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना आर्थिक तंगी के हो जाएंगे शिकार

वास्तु शास्त्र में अगर कुछ चीजें बिस्तर की पेटी में रखी जाए, तो बहुत अशुभ मानी जाती है, इसलिए बेहतर होगा कि इन्हें आप आज ही बाहर निकाल लें।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 03 Sep 2023 12:43:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 Sep 2023 12:43:45 PM (IST)
Vastu Tips: पलंग के अंदर बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना आर्थिक तंगी के हो जाएंगे शिकार
vastu tips for home

HighLights

  1. अशुभ होती है, बिस्तर में रखी जाने वाली कुछ चीजें।
  2. भगवान की मूर्ति या तस्वीर बिस्तर की पेटी में नहीं रखना चाहिए।
  3. बर्तन कभी भी बिस्तर की पेटी में नहीं रखना चाहिए।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर एक चीज का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। घर में रखी चीजें सही स्थान और सही दिशा में होनी चाहिए। यदि इन्हें सही स्थान पर न रखा जाए, तो ये नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती हैं, जो परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर असर डालते हैं। अक्सर देखा जाता है कि जगह की कमी होने के कारण लोग कुछ सामान बिस्तर की पेटी में रख देते हैं। वास्तु शास्त्र में अगर कुछ चीजें बिस्तर की पेटी में रखी जाए, तो बहुत अशुभ मानी जाती है, इसलिए बेहतर होगा कि इन्हें आप आज ही बाहर निकाल लें। आइए, जानते हैं कि वे चीजें कौन-सी हैं।

भगवान की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी भी भगवान की मूर्ति या तस्वीर बिस्तर की पेटी में नहीं रखना चाहिए। यदि कोई मूर्ति या तस्वीर कोई बॉक्स में रखकर भी रखी गई है, तो उसे आज ही बाहर निकाल लें। इसके अलावा बिस्तर की पेटी में मृत पूर्वजों की तस्वीर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में पितृ दोष बढ़ता है।


सोने-चांदी के गहने

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार लोग सोने और चांदी की गहने बिस्तर की पेटी में रख देते हैं। कहा जाता है कि सोना भगवान विष्णु को प्रिय होता है। इनमें मां लक्ष्मी का वास होता है। बेड के अंदर रखे सोने के गहने पर सोने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। यह अशुभ माना जाता है, इससे आप आर्थिक तंगी से घिर सकते हैं।

अनाज या खाद्य सामग्री

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बिस्तर की पेटी में भूल कर भी अनाज या खाद्य सामग्री नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। इससे आपकी धन-धान्य में कमी आ सकती है। ऐसे में व्यक्ति के मन में बुरे विचार आने लगते हैं। खाने से संबंधित कोई भी सामान रसोई घर में ही रखें।

बर्तन

रसोई घर के बर्तन कभी भी बिस्तर की पेटी में नहीं रखना चाहिए। अक्सर देखा गया है कि ज्यादा बर्तन होने पर लोग इन्हें बिस्तर की पेटी में रख देते हैं, जो अशुभ माना जाता है। रसोईघर के बर्तनों में देवी लक्ष्मी का वास होता है। यदि उन बर्तनों के ऊपर आप सोते हैं, तो मां लक्ष्मी का अपमान होता है। साथ ही इससे दांपत्य जीवन में बाधाएं आने लगती हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।

Janmashtami 2023: 6 या 7 सितंबर कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'