Vastu Tips For Family: वास्तु टिप्स जो खत्म कर देगा सास-बहू की तकरार, मां-बेटी जैसा प्यार बना रहेगा
Vastu Tips For Family: वास्तु टिप्स से सास-बहू के झगड़े खत्म कर सकते हैं। ज्यादा दरार बढ़ने पर घर में नकारात्मक का माहौल बन जाता है। इससे परिवार के बा ...और पढ़ें
By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 20 Sep 2022 06:02:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Sep 2022 06:02:14 PM (IST)
Vastu Tips For Family: वास्तु टिप्स से सास-बहू के झगड़े खत्म कर सकते हैं। ज्यादा दरार बढ़ने पर घर में नकारात्मक का माहौल बन जाता है। इससे परिवार के बाकी सदस्यों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। सास-ससुर का कमरा दक्षिण-दिशा में होना चाहिए।Vastu Tips For Family: अगर परिवार में सास-बहू का रिश्ता अच्छा है, तो घर सुखी रहता है। यदि दोनों के बीच मनमुटाव रहता है। इससे परिवार में तनाव का माहौल हो जाता है। दरअसल सास-बहू का रिश्ता नाजुक होता है। कई बार छोटी-छोटी बातें झगड़े का कारण बन जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में वास्तु दोष है। इससे सास-बहू की आपस में नहीं बनती। वास्तु शास्त्र में इसके लिए कई उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं।
- अगर सास-बहू के बीच काफी झगड़े होते हैं, तो घर में सफेद चंदव की मूर्ति रखें। यह मूर्ति ऐसी जगह स्थापित करें, जहां सबकी नजर उस पर पड़ती रहे। माना जाता है कि इससे सास-बहू के झगड़े कम होने लगते हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन घर के बीच में नहीं होना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के बीच विवाद बढ़ने लगता है। किचन घर के उत्तर-पूर्व दिशा में होने से भी सास-बहू के बीच झगड़े होते हैं।
- किचन में बना कैबिनेट काले रंग का नहीं होना चाहिए। महिलाएं अधिकांश समय रसोई में रहती है। इससे उनकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कूड़ेदान उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में क्लेश बढ़ता है।
- सास-बहू के रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए घर में गुलाब, चंपा और चमेली और तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इससे दोनों के बीच संबंध मजबूत और मधुर रहते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'