Aparajita Plant Tips: अगर घर में लगाना है अपराजिता का पौधा तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने
Aparajita Plant Tips: अगर आप अपराजिता का पौधा घर पर लगाना चाहते हैं तो आपको नियमों का पालन करना चाहिए। अगर आप वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते तो सकारात्मक ऊर्जा की जगह नकारात्मक ऊर्जा का विस्तार हो सकता है।
Publish Date: Sun, 13 Jul 2025 11:08:23 AM (IST)
Updated Date: Sun, 13 Jul 2025 11:13:39 AM (IST)
अपराजिता के पौधों के नियमHighLights
- इसका फूल शनिदेव की पूजा के लिए उपयोगी माना जाता है।
- पौधा लगाने के लिए वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए।
- नियमों का ध्यान नहीं रखते तो आपको दिक्कत हो सकती है।
धर्म डेस्क। Aparajita Plant Tips: वास्तु शास्त्र में अनेक नियम कानून बताए गए हैं, जैसे कि घर का दरवाजा किस तरफ होना चाहिए, पेड़ किस तरफ लगाना चाहिए आदि। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। चलिए, आपको अपराजिता के पौधों से जुड़ा वास्तु शास्त्र के नियम के बारे में बताते हैं।
क्या होता है अपराजिता के पौधे(Aparajita Plant) से फायदा
अगर आप अपने घर में अपराजिता का पौधा(Aparajita Plant) लगाते हैं तो आपको इससे कई फायदे होते हैं। इसका पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है और घर से नकारात्मक उर्जा खत्म होती है। इसके अलावा अगर आपके घर में किसी तरह की कोई दिक्कत हो रही है तो वह भी दूर हो जाती है। यह आपके करियर के ग्रोथ में भी अहम रोल निभाता है।
कौन सी दिशा में लगाएं पौधा
अपराजिता का पौधा घर में लगाने के लिए वास्तु शास्त्र में नियम है। आपको इसका पौधा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए, यह काफी शुभ दिशा माना जाता है। वास्तु के नियमों के अनुसार, यह दिशा देवी-देवताओं की दिशा मानी गई है। इसलिए अगर आप घर के ईशान कोण पर अपराजिता का पौधा लगाते हैं तो यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इसके साथ ही इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप घर में अपराजिता का पौधा लगा रहे हैं तो आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है। आपको कभी भी इस पौधे को पश्चिम या फिर दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है और आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप शनिवार को इस पौधे को लगाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद है। शनिदेव की पूजा के लिए अपराजिता का फूल काफी महात्वपूर्ण माना जाता है।