Astrology: इन तीन राशि के जातक जन्म से होते हैं अमीर, ऐशो-आराम में गुजरता है जीवन
Astrology: इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। ग्रहों की स्थिति ही बताती है कि कौन व्यक्ति जन्म से ही धनवान होगा। आज हम ऐसी ही कुछ राशि ...और पढ़ें
By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 21 Nov 2022 06:42:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Nov 2022 06:42:51 PM (IST)

Astrology: आपने अक्सर लोगों को ये बोलते हुए सुना होगा कि पैसा हाथ का मेल होता है। ये सच भी है कुछ लोगों के हाथ में बहुत पैसा होता है। ऐसे लोग जन्म से ही अमीर होते हैं ये बात हम ही नहीं बल्कि ज्योतिष शास्त्र भी कहता है। ज्योतिष में 27 नक्षत्र, 12 राशि और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। ग्रहों की स्थिति ही बताती है कि कौन व्यक्ति जन्म से ही धनवान होगा। आज हम ऐसी ही कुछ राशियों के जातकों की बात करेंगे जो जन्म से धनी होते हैं।
वृष
धन के मामले में सबसे पहले इसी राशि का नाम आता है। इस राशि के स्वामी धन और विलासता के कारक शुक्र देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं। बंगला, लग्जरी गाड़ी में घूमना इनके लिए आम बात होती है। यह लोग विलासता के साथ जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। इनको महंगी- महंगी चीजें खरीदने का शौक होता है। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। इस राशि के जातक खूब धन और वैभव कमाते हैं।
मकर
मकर राशि के जातक लग्जरी जिंदगी के शौकीन होते हैं। इन्हें कार, घर और महंगी चीजें खूब आकर्षित करती हैं। धन की कमी न होने की वजह से इस राशि के जातक जो भी चीजें चाहते हैं, वह उन्हें हमेशा प्राप्त होती है। अपनी जिंदगी में यह अच्छी सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं। ये लोग कम उम्र में ही सब कुछ पाने की ख्वाहिश रखते हैं।
सिंह
सिंह राशि के लोगों पर जन्म से मां लक्ष्मी की कृपा होती है। ये हमेशा बड़ा सोचते हैं और बड़ा ही करते हैं। यह हमेशा लीक से हटकर चलते हैं। ये लोग समाज मे मान- सम्मान प्राप्त करते हैं। इनके जीवन में पैसा की कमी नहीं होती है इन्हें राजा की तरह जिंदगी जीना पसंद होता है। ऐसे लोग नौकरी और व्यापार दोनों में तरक्की और पैसा पाते हैं।