• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrama Upay: करियर में पाना चाहते हैं सफलता, तो करें चंद्रमा से जुड़े ये खास उपाय

कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो चंद्रमा से जुड़े कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और करियर में सफलता प्राप्त होती है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 23 Aug 2023 02:35:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Aug 2023 06:05:27 PM (IST)
Chandrama Upay: करियर में पाना चाहते हैं सफलता, तो करें चंद्रमा से जुड़े ये खास उपाय
chandrama in kundali

HighLights

  1. चंद्रमा के कमजोर होने पर मन अशांत रहता है।
  2. चंद्रमा कमजोर होने से माता की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  3. घर के मंदिर में मोर पंख रखने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

Chandrama Upay: इसरो द्वारा भेजा गया चंद्रयान 3 जल्द ही चंद्रमा पर लैंड करने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रदेव की पूजा-उपासना करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा के मजबूत होने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही मन भी प्रसन्न रहता है। कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने पर मन अशांत रहता है। ऐसे में व्यक्ति के काम बिगड़ने लगते हैं। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो चंद्रमा से जुड़े कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और करियर में सफलता प्राप्त होती है। आइए, जानते हैं चंद्रमा से जुड़े वे उपाय कौन-से हैं।

चंद्रमा से जुड़े उपाय

- ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से माता की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मां को चंद्रमा का प्रतीक माना गया है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए माता की सेवा और सम्मान करें। उनकी कही बातों का पालन करें।


- चंद्रमा को मजबूत करने के लिए कच्चे चावल और दूध का दान करना शुभ होता है। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। वहीं, सोमवार के दिन यथा शक्ति तथा भक्ति भाव इस कार्य को करने से भी लाभ मिलता है।

- अगर आप मानसिक तनाव को दूर करना चाहते हैं, तो अपने घर में पानी को बर्बाद होने से रोकें। उचित मात्रा में ही पानी का इस्तेमाल करें। पानी बर्बाद करने से कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में मोर पंख रखने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। इससे वास्तु दोष भी दूर होता है।

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा के बीज मंत्र ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का नियमित जाप करें। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। श्वेत वस्त्र धारण कर बीज मंत्र का जाप करें।

Morpankh Tips: मां लक्ष्मी को आकर्षित करती है यह एक चीज, घर की इस दिशा में जरूर लगाएं

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'