• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Morpankh Tips: मां लक्ष्मी को आकर्षित करती है यह एक चीज, घर की इस दिशा में जरूर लगाएं

हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत शुभ माना गया है। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसे घर में रखने से काफी फायदे मिलते हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 22 Aug 2023 02:15:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Aug 2023 02:15:57 PM (IST)
Morpankh Tips: मां लक्ष्मी को आकर्षित करती है यह एक चीज, घर की इस दिशा में जरूर लगाएं
morpankh remedies

HighLights

  1. मोरपंख बाल गोपाल का मुख्य आभूषण है।
  2. सकारात्मक ऊर्जा के लिए मोर पंख हमेशा पूर्व दिशा में रखें।
  3. मोरपंख के उपाय खूब फायदा देते हैं।

Morpankh Tips: भगवान कृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय है। मोर पंख के बिना बाल गोपाल का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। मोरपंख उनके मुख्य आभूषणों में से एक है। हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत शुभ माना गया है। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसे घर में रखने से काफी फायदे मिलते हैं। यदि मोर पंख को घर की सही दिशा में लगा दिया जाए तो सबसे अधिक लाभ होता है। इससे हमेशा धन-धान्य भरा रहता है। मोर पंख के होने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए, जानते हैं कि मोर पंख से जुड़े ये उपाय कौन-से हैं।

इस दिशा में लगाएं मोर पंख

अगर आए दिन घर में अशांति बनी रहती है, तो घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए मोर पंख हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा मोरपंख के लिए काफी शुभ मानी जाती है। पूर्व दिशा को भगवान सूर्य देवता और इंद्र देवता की दिशा मानी जाती है। मोर पंख को उत्तर पश्चिम दिशा में रखने से आर्थिक लाभ होता है।


वास्तु दोष से मुक्ति के लिए

घर का वास्तु यदि सही नहीं है, तो मोर पंख के उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। वास्तु दोष दूर करने के लिए मेन गेट के ऊपर तीन मोर पंख लगाकर नीचे भगवान गणेश की तस्वीर लगा दें। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा।

खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए

अगर दांपत्य जीवन में मधुरता नहीं है, तो मोर पंख को बेडरूम की दीवार पर लगाएं। इससे आपस के झगड़े दूर होंगे और पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। मोर पंख से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। साथ ही सुख-समृद्धि आती है।

पैसों की बचत के लिए

अगर आपके घर में लगातार फिजूलखर्ची हो रही है, तो मंदिर में मोर पंख रख कर उसकी पूजा करें। हिंदू धर्म में मोर पंख में देवी-देवताओं का वास माना गया है। मोर पंख को शुभ माना जाता है। मोर पंख घर में लाने से बरकत बनी रहती है।

Tulsi Upay: आज ही करें तुलसी के पौध से जुड़ा ये उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'