• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Guggal Dhoop: पैसों की कमी से हो गए हैं परेशान, तो करें गुग्गल की धूप से जुड़े ये खास उपाय

अगर आप भी वास्तु दोष के कारण पैसे से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कई उपाय बताए गए हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 07 Sep 2023 06:04:28 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Sep 2023 06:04:28 PM (IST)
Guggal Dhoop: पैसों की कमी से हो गए हैं परेशान, तो करें गुग्गल की धूप से जुड़े ये खास उपाय
guggal dhoop benefit

HighLights

  1. घर में वास्तु दोष होने से परिवार के सदस्यों पर पड़ता है प्रभाव।
  2. कलह से मुक्ति के लिए रोज घर में गुग्गल धूप जलाएं।
  3. गुग्गल धूप जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

Guggal Dhoop: सनातन धर्म के अनुसार, सभी चीजों में वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। गृह निर्माण से लेकर घर में रहने तक ऐसे कई नियम है, जिनकी अनदेखी करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। घर में वास्तु दोष होने से परिवार के सदस्यों पर इसका काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी वास्तु दोष के कारण पैसे से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। इसके लिए आप गुग्गल का उपयोग कर सकते हैं। गुग्गल के कुछ उपाय कर लिए जाए, तो घर का वास्तु दोष दूर होता है।

लड़ाई-झगड़ों से मुक्ति पाने के लिए

अगर आपके घर में आए दिन कलह और लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, तो रोज घर में गुग्गल धूप जलाएं। एकादशी, त्रयोदशी, अमावस्या और पूर्णिमा तिथि जैसे विशेष दिन पर घर में गुग्गल धूप जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इस उपाय से पति-पत्नी के रिश्ते भी मजबूत होते हैं। साथ ही मानसिक शांति बनी रहती है।


नकारात्मक शक्तियां होंगी दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में लगातार 7 दिनों तक गुग्गल धूप में पीली सरसों मिलाकर जलाई जाए, तो नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का प्रवेश होता है। इस उपाय को शनिवार के दिन से शुरू करना चाहिए। शनिवार की शाम को आरती करने के बाद गुग्गल धूप जलाएं। इस धुएं को पूरे घर में दिखाएं।

सफलता प्राप्त करने के लिए

अगर आपको किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त करनी है, तो गुग्गल धूप से उपाय कर सकते हैं। इसके लिए शुद्ध घी, पीली सरसों, लोबान और गुग्गल को गाय के कंडे पर लगातार 21 दिनों तक शाम के समय जलाएं। इस उपाय को करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

Vastu Tips: पलंग के अंदर बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना आर्थिक तंगी का हो जाएंगे शिकार

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'