न तंत्र, न मंत्र और ना ही नीम-हकीम, ऐसे बन सकते हैं अमीर!
ऐसे में अपने काम को दिल-दिमाग और विवेक से करते रहिए। सफलता आपको एक न एक दिन जरूर मिलेगी।
By
Edited By:
Publish Date: Tue, 14 Mar 2017 05:05:18 PM (IST)
Updated Date: Mon, 20 Mar 2017 09:40:52 AM (IST)

इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो, जो अमीर न बनना चाहे। लेकिन ऐसे कई लोग हैं, जो अमीर बनने के चक्कर में आसान उपायों को छोड़, अंधविश्वास के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं।
यदि नीचे दी जा रही इन चार बातों को जीवन में पूरी तरह से उतार लें, तो फिर देखिए जिंदगी में चमत्कार कैसे होते हैं। आलम यह होगा कि आप जल्द से जल्द अमीर भी बन सकते हैं!
- रोज सुबह करें ध्यान : ध्यान जिसे अंग्रेजी में मेडिटेशन भी कहते हैं। यदि रोज सुबह सूर्यउदय से पहले यदि कोई भी व्यक्ति महज आधे घंटे ही ध्यान करे। तो उसकी जिंदगी में काफी परिवर्तन देखे जा सकते हैं। जैसे कि उसका विवेक जागृत होता हो। छठी इंद्री सक्रिय होने लगती है। एकाग्रता बढ़ती है। और नए विचार जागृत होते हैं। नए विचार आएंगे तो स्वभाविक है कि वह व्यक्ति अपने कार्य को बेहतर करेगा और जल्द प्रमोशन, सैलरी में इजाफा होने लगेगा। और कुछ दिनों बाद वह सफल और अमीर बन जाएगा।
- नया सीखने की चाहत: नया सीखने की सोच हमेशा बनी रहनी चाहिए। यदि ऐसा करेंगे तो समय के साथ अपडेट रहेंगे। और जो समय के साथ चलता है, वह सफलता जल्द अर्जित करते है। ऐसे में जब आप सफल होंगे तो धन तो आपके पास स्वयं ही चलते हुए आएगा। लेकिन इसके साथ मेहनत भी जरूरी है।
- अपने कार्य से करें प्रेम : अपने काम से यदि आप प्रेम करते हैं तो वह आपको सफलता जल्द दिलाएगा। यह एक सत्य है। और यदि अपने काम को ही कमतर मानेंगे तो स्वाभाविक है आप असफल होंगे। ऐसे में अपने काम को दिल-दिमाग और विवेक से करते रहिए। सफलता आपको एक न एक दिन जरूर मिलेगी।
- आसान है : इस बात को दिमाग से निकाल दें कि मैं नहीं कर सकता या मैं नहीं कर सकती है। इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं, बस कोशिश जारी रखिए। और हर काम को करने से पहले यह जरूर कहिए कि आसान है। फिर देखिए चमत्कार आपका हर कार्य आसान है।