• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर पंचामृत से करें बाल गोपाल का अभिषेक, संतान प्राप्ति समेत मिलेंगे कई लाभ

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और पूरी आस्था के साथ पूजा करते हैं। जन्माष्टमी के खास मौके पर कान्हा का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके साथ ही ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 11 Aug 2024 11:35:55 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Aug 2024 01:15:29 PM (IST)
Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर पंचामृत से करें बाल गोपाल का अभिषेक, संतान प्राप्ति समेत मिलेंगे कई लाभ
जन्माष्टमी पर करें भगवान कृष्ण से जुड़े उपाय। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विषेश महत्व है।
  2. इस बार जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी।
  3. जन्माष्टमी पर कान्हा को गुलाबी वस्त्र अर्पित करें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा की विधि-विधान से पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। इस दिन बाल गोपाल के जन्मोत्सव के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्री कृष्ण से जुड़े कुछ खास उपाय जन्माष्टमी के दिन कर लिए जाएं, तो सुख-समृद्धि और धन-संपदा में वृद्धि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जन्माष्टमी पर बाल गोपाल का पंचामृत से अभिषेक करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।

naidunia_image

जन्माष्टमी 2024 तिथि

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 25 अगस्त 2024 रविवार को दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इसका समापन 26 अगस्त 2024 दिन सोमवार को दोपहर 2 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी।


जन्माष्टमी पर करें ये उपाय

पंचामृत से अभिषेक करें

जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद उन्हें लाल वस्त्र पहनाएं। इसके बाद उन्हें झूले में बैठाएं और 27 बार झूला झुलाएं।

गुलाबी वस्त्र अर्पित करें

जन्माष्टमी के खास दिन पर कान्हा को गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करें। इसके साथ ही थोड़ा सा इत्र भी उन्हें छिड़कें। कहा जाता है कि कान्हा को सुगंधित इत्र बहुत पसंद है। इसके बाद उन्हें 9 बार झूला झुलाएं।

naidunia_image

केले का पौधा लगाएं

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी के मौके पर केले का पौधा लगाएं। इसके साथ ही इसकी नियमित रूप से पूजा-पाठ भी करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलेगा।

संतान प्राप्ति के लिए उपाय

संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी के खास मौके पर कान्हा का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके साथ ही उन्हें पीले फूल, माला और वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएं। अंत में 'ऊं क्लीं कृष्णाय नमः' मंत्र का जाप करें।

naidunia_image

तुलसी की विधिवत पूजा करें

जन्माष्टमी के दिन मां तुलसी की विधिवत पूजा करनी चाहिए। शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक भी जलाएं।

सफलता प्राप्त करने के लिए

अगर नौकरी में पदोन्नति चाहते हैं या फिर बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ चाहते हैं, तो जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण को सफेद चंदन चढ़ाएं। इसके साथ ही गुलाबों से बनी फूल माला चढ़ाएं। उन्हें सफेद रंग के वस्त्र धारण कराने के साथ झूला भी झुलाएं।

naidunia_image

तुलसी दल जरूर शामिल करें

भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। ऐसे में भगवान कृष्ण को भोग लगाते समय तुलसी दल जरूर रखें। इससे वह जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'