आज भी बहुत से लोग अपनी राशि को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इसकी वजह राशि मालूम न होना होता है। अगर आपको अपनी सही राशि नहीं पता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नाम के पहले अक्षर से भी राशि का पता लगाया जाता है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों होती हैं। इन राशियों का निर्धारण कुंडली में चंद्रमा की स्थिति के अनुसार किया जाता है। नाम के पहले अक्षर के मुताबिक आपकी राशि कौन सी है, आइए जानते हैं।
राशि - मेष
स्थान - पहला
अक्षर - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ, अ
राशि स्वामी - मंगल ग्रह
राशि चिन्ह - भेड़
राशि - वृषभ
स्थान - दूसरा
अक्षर - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
राशि स्वामी - शुक्र ग्रह
राशि चिन्ह - बैल
राशि - मिथुन
स्थान - तीसरा
अक्षर - का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, और हा
राशि स्वामी - बुध ग्रह
राशि चिन्ह - जुड़वा चेहरे
राशि - कर्क
स्थान - चौथा
अक्षर - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे
राशि स्वामी - चंद्रमा ग्रह
राशि चिन्ह - केकड़ा
राशि - सिंह
स्थान - पांचवा
अक्षर - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
राशि स्वामी - सूर्य ग्रह
राशि चिन्ह - शेर
राशि - कन्या
स्थान - छठवां
अक्षर - ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो
राशि स्वामी - बुध ग्रह
राशि चिन्ह - हाथ में फूल की डाली लिये कन्या
राशि - तुला
स्थान - सातवां
अक्षर - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते
राशि स्वामी - शुक्र ग्रह
राशि चिन्ह - तराजू
राशि - वृश्चिक
स्थान - आठवां
अक्षर - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
राशि स्वामी - मंगल ग्रह
राशि चिन्ह - बिच्छू
राशि - धनु
स्थान - नौवां
अक्षर - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
राशि स्वामी - बृहस्पति ग्रह
राशि चिन्ह - आधा मानव जो कि हाथ में धनुष लिए हुए और आधा घोड़ा
राशि - मकर
स्थान - दसवां
अक्षर - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
राशि स्वामी - शनि ग्रह
राशि चिन्ह - बकरा
राशि - कुंभ
स्थान - ग्यारहवां
अक्षर - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
राशि स्वामी - शनि ग्रह
राशि चिन्ह - घड़ा
राशि - मीन
स्थान - बारहवां
अक्षर - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
राशि स्वामी - बृहस्पति ग्रह
राशि चिन्ह - मछली
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।