
Lakshmana Plant: घर में हर किसी को बागवानी करना काफी पसंद होता है। विभिन्न तरह के पेड़ पौधे लगाने से जहां घर और आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और घर की शोभा भी बढ़ती है। वहीं वास्तु के हिसाब से घर में पेड़ पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके साथ ही घर में रह रहे लोगों की तरक्की, स्वास्थ्य आदि पर अच्छा असर पड़ता है। हिंदू धर्म में कुछ पौधों को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी ही एक पौधा है लक्ष्मणा का पौधा। ऐसा माना जाता है ये पौधा देवी लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय है। इसे लगाने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
लक्ष्णमा एक बेल की तरह दिखने वाला पौधा है। इस पौधे के पत्ते पान और पीपल की तरह नजर आते हैं। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं और वह घर में वास करती है। लक्ष्मणा पौधा आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक माना जाता है। इसे आयुर्वेद में लक्ष्मणा बूटी के नाम से जानते हैं। इसका सेवन करके कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस लगाने और घर में सही दिशा में रखने से सुख-समृद्धि और धन-वैभव की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'