सपने मन की एक विशेष अवस्था है मन की इस अवस्था में वास्तविकता का आभास होता है। सपने न तो सोये हुए आते हैं और ना ही जाग्रत अवस्था में आते हैं। सपने आधा सोते हुए और आधा जगते हुए इन दोनों के बीच की तुरीय अवस्था में आते हैं। सपनों के आने के पीछे खानपान और बीमारियों की बहुत बड़ी भूमिका रहती है। सपनों के पीछे ग्रह और राशियां भी जिम्मेदार रहती हैं। लेकिन हर सपनों का कोई अर्थ नहीं होता ज्यादातर सपने निरर्थक होते हैं। बेवजह मन में आ जाते हैं। आइये जानते हैं सपने कितने सही होते हैं, और इसका हमारे जीवन कितना प्रभाव रहता है। ज्यादातर सपने मन के विचार से पैदा होते हैं जो आप सोचते हैं वह सपने में दिखाई देता है। आप बीमार है आप सोचते रहते है तो सपने आते हैं।
इस प्रकार के सपने वर्तमान पर या भविष्य पर कोई प्रभाव नहीं डालते हैं या बहुत कम असर डालते हैं। कुछ सपने ऐसे होते है जो आपको चेतावनी देते हैं या फिर कोई सूचना देते है ओर यही सपने आपके लिए महत्वपूर्ण होते हैं। यह सपने भविष्य के प्रति आपको आगाह करते हैं ओर शुभा शुभ घटना को बताते हैं। अगर कोई सपना सुबह के समय दिखे या अचानक दिख जाय तो यह सपने आमतौर पर सच होते हैं। कहते हैं कि अगर कोई सपना प्रकृति से या पशुपक्षियों से सम्बंध रखते हैं तो जानते हैं उसका फल।
सपनों का यह है जीवन से संबंध
- आकाश या हवा सम्बंध रखने वाले सपने बताते हैं कि आपका वात का संतुलन ठीक नहीं है। अगर आप अपने आप को आकाश में उड़ता हुआ देख रहे हैं या फिर आकाश में देख रहे है तो इसका मतलब आपके शरीर में वायु जो है वह बिगड़ी हुई है। आपको पैट या गैस की समस्या परेशान कर रही हैं।
- अगर पानी का सपना देख रहे हैं तालाब झरना नदी आदि देख रहे हैं तो इसका मतलब हैं कि आपके शरीर का कफ तत्व गड़बड़ है। इसी कारण से यह सपने आप को दिख रहे हैं।
- अगर सूर्य आग,ज्वालामुखी आदि का सपना देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप को पित्त तत्व गड़बड़ है।
- कमल का फूल,हाथी,बन्दर, गाय, हंस बहुत शुभ माना जाता है। या तो यह सपने धन संपत्ति देता है या फिर सन्तान देते हैं।
- सपने में यदि आप सांप देखते है तो इसका मतलब है कि आपकी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही न करें। ओर जो काम आपका अधूरा छूट गया है उसे पूर्ण करें। तो आपके लिए अच्छा होगा।
सपने का व्यक्ति या घटना का सम्बंध
- अगर सपने में किसी व्यक्ति की मृत्यु दिखाई दे तो समझना चाहिए कि उस पर आया संकट अब टल गया है। इसकी उम्र बढ़ गई है।
- यदि सपने में पहले मरे हुए व्यक्ति दिखाई दे तो समझना चाहिए कि या तो उनकी इच्छा अतृप्त है या फिर आपको होने वाली घटनाओं का आभासा करा रहे हैं।
- यदि सपने में आपके साथ या किसी के साथ दुर्घटना दिखे तो समझना चाहिए कि आपको या उस व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए।
- यदि सपने में आप कोई उत्सव या पार्टी देख रहे है तो समझना चाहिए कि आप बीमार होने वाले हैं।
- यदि सपने में स्वयं को या किसी अन्य को पूजा-पाठ करते देख रहे हैं तो समझना चाहिए कि आप को कोई बड़ा लाभ होने वाला है खासतौर पर नौकरी में बड़ी सफलता या प्रमोशन का चांस होता है।
किसी वस्तु या अन्य चीजों का सम्बंध
- यदि सपने में किसी प्रकार की वस्तु जेवर धन आदि देखते हैं तो यह बीमारी का संकेत है। आप बीमार पड़ सकते हैं या आपकी नौकरी जा सकती हैं।
-मंदिर या किसी देवी- देवता से सम्बंधित सपने दिखते है तो यह आपके संस्कार के बारे में बताते हैं।
-अगर खाने पीने से सम्बंधित सपने दिखे तो समझना चाहिए कि यह स्थान परिवर्तन के योग का सपना है।
-अगर सफेद वस्तुओं से सम्बंधित सपने दिखे तो समझना चाहिए कि आपके जीवन में बदलाव आने वाला है। -आमतौर पर इस तरह का सपना किसी बड़ी समस्या से मुक्ति दिलाता है।
क्यों आते हैं बुरे सपने
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि मनुष्य की जन्म-कुंडली में नौ ग्रहों में से राहु, केतु या शनि की महादशा या अंतर्दशा चल रही हो और जन्मकुंडली में वे नीच स्थिति में हों, तो उसे हमेशा डरावने स्वप्न आते हैं। लेकिन यदि यही ग्रह जन्मकुंडली में स्वराशि या उच्च की राशि में बैठे हों, तो जातक को शुभ स्वप्न आते हैं।
बुरा स्वप्न देखने पर क्या करें
अगर बुरा सपना दिखता है और नींद खुलती है तो उठकर स्नान करना चाहिए स्नान वाले जल में गुलाबजल या फिर परफ्यूम डाल कर स्नान करना चाहिए। फिर किसी मंदिर या जरूरत मन्द को फलों का दान करना चाहिए।
(यह आलेख ज्योतिषाचार्य पं.सौरभ त्रिपाठी, छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश द्वारा लिखा गया है)