• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tulsi Upay: आज ही करें तुलसी के पौधे से जुड़ा ये उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

तुलसी के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहती है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 22 Aug 2023 01:56:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Aug 2023 01:56:19 PM (IST)
Tulsi Upay: आज ही करें तुलसी के पौधे से जुड़ा ये उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
tulsi plant remedy

HighLights

  1. तुलसी का पौधा होने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
  2. तुलसी का पौधा विष्णु जी को प्रिय है।
  3. आर्थिक तंग से मिलता है छुटकारा

Tulsi Upay: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी का पौधा वातावरण को शुद्ध बनाता है। तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। यह पौधा विष्णु जी को प्रिय है। सत्यनारायण की कथा या फिर विष्णु जी की पूजा में प्रसाद में तुलसी का प्रयोग किया जाता है। इसी से प्रसाद पूर्ण होता है। तुलसी के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहती है। तुलसी का पौधा होने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो तुलसी से जुड़े कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।

पैसों की कमी

घर में तुलसी के पौधे की मंजरी को तोड़ कर उसे मंदिर में माता लक्ष्मी का पूजा के समय चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।


शिव जी की कृपा के लिए

तुलसी के पत्ते को कभी भगवान भोलेनाथ पर न चढ़ाएं, लेकिन उनकी मंजरी को शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। इससे व्यक्ति का रुका हुआ धन वापस मिलता है। साथ ही आय में वृद्धि होती है।

गंगाजल और तुलसी

गंगाजल में तुलसी के पौधे की मंजरी को मिलाकर घर की उत्तर दिशा में रखने से आर्थिक लाभ होता है। हिंदू धर्म में तुलसी की मंजरी और गंगा जल दोनों को ही पवित्र माना जाता है। इससे व्यक्ति को काफी लाभ प्राप्त होता है।

बरकत के लिए

यदि व्यक्ति को घर में हमेशा बरकत बनाए रखनी है तो, उसे अपनी तिजोरी में लाल कपड़े में तुलसी की मंजरी बांधकर रखना चाहिए। इससे कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Pitru Paksha 2023 Upay: इन गलतियों के कारण लगता है पितृदोष, जरूर करें ये उपाय

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'