धर्म डेस्क। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसे राखी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर बहनें अपने भाई की राशि के अनुसार राखी का रंग चुनें, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के भाई को किस रंग की राखी बांधनी चाहिए।
मेष राशि - अगर आपके भाई की राशि मेष है, तो रक्षाबंधन पर आप उनको लाल रंग की बांध सकती हैं।
वृषभ राशि – जिन लोगों वृषभ है, उसे रक्षाबंधन के दिन गुलाबी रंग की राखी बंधवानी चाहिए।
मिथुन राशि – रक्षाबंधन पर मिथुन राशि वाले लोगों को हरे रंग की राखी बांधना शुभ होता है।
कर्क राशि – अगर आपके भाई की राशि कर्क है, तो आप उन्हें सफेद रंग की राखी बांध सकती हैं।
सिंह राशि – रक्षाबंधन पर सिंह राशि वाले भाई की कलाई पर नारंगी रंग की राखी बांधना शुभ होता है।
कन्या राशि – जिन लोगों के भाई की राशि कन्या है, उन्हें हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए।
तुला राशि – तुला राशि वाले लोगों को रक्षाबंधन पर गुलाबी रंग की राखी बंधवानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: बिजनेस में चाहते हैं खूब तरक्की तो करें ये आसान उपाय, होगी पैसों की बरसात
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वालों को रक्षाबंधन पर लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना गया है।
धनु राशि – अगर आपके भाई की राशि धनु है, तो ऐसे में आपको उन्हें पीली रंग की राखी बांधनी चाहिए।
मकर राशि – रक्षाबंधन पर जिन लोगों के भाई की राशि मकर है, वह अपने भाई को नीले रंग की राखी बांध सकती हैं।
कुंभ राशि – रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर आप अपने कुंभ राशि वाले भाई को गहरे नीले रंग की राखी बांध सकती हैं।
मीन राशि – जिन लोगों के भाई की राशि मीन है, वह अपने भाई को पीले रंग की राखी बांध सकती हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।