धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2024 Abhishek: भगवान शिव को भोले भंडारी कहा जाता है, उन्हें प्रसन्न करने के लिए आपको कठिन उपाय करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में सावन का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है।
सावन में कुछ आसान कार्यों को करने से ही भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। इतना ही नहीं पौराणिक कथाओं में भी राक्षस और देवता शिव जी की पूजा करते थे और उन्हें मनचाहा आशीर्वाद मिल जाता था। इस महीने कुछ भक्त कावड़ यात्रा निकालते हैं और शिव जी का जलाभिषेक करते हैं।
सावन के महीने में भगवान शिव का जल से अभिषेक करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। यदि किसी तीर्थ स्थल के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाए, तो मोक्ष की प्राप्ति होती है। कई भक्त सावन में गंगा, यमुना, गोदावरी जैसी पवित्र नदियों के जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।
इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस पावन माह की शुरुआत सोमवार से हो रही है। साथ ही इसका समापन भी सोमवार के दिन ही होगा। इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'