• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Puja: बेलपत्र के अलावा ये 8 पत्ते भी भगवान शिव को हैं अतिप्रिय, पूजा में जरूर करें उपयोग

वैसे तो भगवान शिव को पूजन के दौरान बेलपत्र चढ़ाया जाता है, लेकिन कई ऐसे फूल और पत्ते भी हैं, जिसे शिवलिंग पर अर्पित करना शुभ माना गया है। मान्यता के अ...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 17 Jul 2024 01:23:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jul 2024 01:23:16 PM (IST)
Sawan Puja: बेलपत्र के अलावा ये 8 पत्ते भी भगवान शिव को हैं अतिप्रिय, पूजा में जरूर करें उपयोग
22 जुलाई से 19 अगस्‍त तक होगा सावन माह।

HighLights

  1. 29 दिनों का होगा सावन माह
  2. सोमवार पर रखना चाहिए व्रत
  3. रुद्राभिषेक भी माना गया है शुभ

Sawan Puja धर्म डेस्क, इंदौर। 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होने जा रही है। इस माह भगवान शिव का पूजन करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है, साथ ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना भी शुभ माना गया है। यह माह भोलेनाथ को अति प्रिय है। सावन सोमवार पर भगवान शिव के निमित्त व्रत रखने से भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। यदि आप पूजा के दौरान कुछ पत्तों को भी पूजन सामग्री में शामिल करते हैं, तो इसके आपको शुभ फल मिलेंगे।

1. आंकड़े

हिंदू मान्यता के अनुसार, आंकड़े के फूल के साथ भगवान शिव को इसके पत्ते भी अति प्रिय है। आप पूजा के दौरान आंकड़े के पत्ते महादेव को 7, 9, 11 अथवा 21 के क्रम में चढ़ा सकते हैं।

2. पीपल

हिंदू धर्म में पीपल के वृक्ष का विशेष महत्व है। आप सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव को बेलपत्र के स्थान पर पीपल के पत्ते भी अर्पित कर पूजा सकते हैं।

naidunia_image

3. शमी

शिव महापुराण में शमी के पेड़ का जिक्र मिलता है। इसके अनुसार, आप पूजा के दौरान भगवान शिव को शमी के पत्ते अर्पित कर सकते हैं।

4. धतूरा

भगवान शिव को धतूरे के फल के साथ इसके पत्ते भी चढ़ाए जा सकते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव को धतूरे के पत्ते प्रिय है। ऐसे में धतूरा न उपलब्ध होने पर आप इसके पत्ते भी चढ़ा सकते हैं।


5. भांग

भगवान शिव को पूजा के दौरान भांग अर्पित की जाती है। इसके साथ ही आप शिवलिंग पर भांग के पत्ते भी चढ़ा सकते हैं।

naidunia_image

6. दूर्वा

भगवान शिव को आप दूर्वा भी अर्पित कर सकते हैं। हिंदू धर्म में दूर्वा को अमृत के समान माना गया है। इससे साधक की आयु लंबी होती है।

7. अपामार्ग

सोमवार को पूजा के दौरान आप भगवान शिव पर अपामार्ग के पत्ते अर्पित कर सकते हैं। मान्‍यता है कि ऐसा करने से साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

8. बांस

भोलेनाथ को बांस के पत्ते चढ़ाना भी शुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार इससे साधक को संतान प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'