• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2024: सावन में भगवान शिव बनाएंगे बिगड़े काम… नहीं मिल रही सफलता, तो करें बस यह छोटा सा उपाय

सावन माह 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक रहेगा। इस बार पांच सोमवार पड़ रहे हैं, यानी भक्तों को पांच सावन सोमवार के व्रत रखने का शुभ अवसर मिलेगा। हिं...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 17 Jul 2024 09:42:31 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jul 2024 09:42:31 AM (IST)
Sawan 2024: सावन में भगवान शिव बनाएंगे बिगड़े काम… नहीं मिल रही सफलता, तो करें बस यह छोटा सा उपाय
सावन की शुरुआत सोमवार से होगी और इसका समापन सोमवार को ही होगा।

HighLights

  1. सोमवार से शुरू होगा सावन माह
  2. सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शुरुआत
  3. व्रत रखने से पूर्ण होगी मनोकामना

Sawan ke Upay हेल्‍थ डेस्‍क, इंदौर। पवित्र श्रावण माह की शुरुआत 22 जुलाई से होने जा रही है। यह महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस पूरे ही महादेव के विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं और मंदिरों में जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है।

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान शिव अपने भक्तों पर जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यदि सावन में कुछ उपाय किए जाएं तो साधकों को जीवन में आने वाली कष्टों से मुक्ति मिलती है।


naidunia_image

क्या है उपाय

नौकरी न लगने पर

यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में है और काफी प्रयास के बावजूद भी आपको इसमें सफलता नहीं मिल रही है] तो आपको सावन माह से जुड़ा यह उपाय जरूर करें। सावन में भगवान शिव की पूजा के दौरान मां पार्वती का भी पूजन करें और उन्हें चांदी की पायल चढ़ाएं। मान्‍यता है कि ऐसा करने से करियर में आ रही समस्याएं खत्म हो जाती है। यदि आपको कारोबार में सफलता नहीं मिल रही है, आप भी यह उपाय कर सकते हैं।

शादी में बाधा आने पर

तमाम प्रयासों के बावजूद भी यदि आपकी शादी नहीं हो रही है, तो आप प्रत्येक सावन सोमवार को सच्चे मन से शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। ऐसा करने से सड़क के विवाह में आ रही समस्याएं दूर होती है।

naidunia_image

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए

यदि आप मनचाहे जीवनसाथी की तलाश में हैं, तो आप सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। इस दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों को दान करना भी शुभ माना गया है। ऐसा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

अन्य समस्याओं के लिए

यदि आपको आपके जीवन में दूसरी समस्याएं भी आ रही है तो आप भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करना के लिए प्रत्येक सावन सोमवार को महादेव का विधि पूर्वक पूजन करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें ऐसा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'