• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tulsi Plant Upay: सावन माह में करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, मिलेंगे ये शुभ फल

वैसे तो सावन माह मभगवान भोलेनाथ को समर्पित है, लेकिन इस माह में भगवान विष्णु के पूजन का भी विधान है। इस माह में तुलसी से जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 11:28:54 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jul 2024 11:54:45 AM (IST)
Tulsi Plant Upay: सावन माह में करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, मिलेंगे ये शुभ फल
पवित्र माना जाता है तुलसी का पौधा

HighLights

  1. तुलसी के पौधे का सनातन धर्म में है महत्व
  2. तुलसी पूजन से शुभ फलों की होती है प्राप्ति
  3. सावन में तुलसी पूजन करना माना गया शुभ

Tulsi Plant Upay धर्म डेस्क, इंदौर। पवित्र सावन माह 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह माह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दौरान शिवालयों में महादेव का पूजन कर विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। साथ ही भक्त पवित्र नदियों का जल कावड़ में भरकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।

सावन का महीना भगवान विष्णु के पूजन के लिहाज से भी काफी अहम माना गया है। इस महीने में तुलसी से जुड़े कुछ उपाय किए जाए तो इससे शुभ फलों का प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इन नियमों के बारे में आपकाे यहां बताते हैं।


सावन में लगाएं तुलसी का पौधा

सावन माह में घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना गया है। यह पौधा घर के बगीचे अथवा गमले में भी लगाया जा सकता है।

naidunia_image

नियमित पूजन करें

तुलसी के पौधे का नियमित पूजन करना चाहिए। इससे मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही धन की कमी भी नहीं होती।

हर शाम दीपक लगाएं

तुलसी पूजन के साथ ही हर रोज शाम को तुलसी के पौधे को दीपक लगाना चाहिए। मान्‍यता है कि इससे हर मनोकामना पूरी होती है।

इन बातों का रखें ध्‍यान

तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। साथ ही इसके आस-पास साफ-सफाई रखना चाहिए। कभी भी इस पौधे को अपवित्र स्थिति में न छुएं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'