• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tulsi Upay: तुलसी की मंजरी से आज ही करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल, भरी रहेगी तिजोरी

धर्म शास्त्रों में तुलसी के बिना पूजा-पाठ और श्राद्ध कर्म पूरे नहीं माना जाते हैं। तुलसी के पौधे को महत्व देने के साथ-साथ तुलसी मंजरी को भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 12 Oct 2023 02:43:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Oct 2023 02:43:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Tulsi Upay: तुलसी की मंजरी से आज ही करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल, भरी रहेगी तिजोरी
tulsi manjari upay

HighLights

  1. तुलसी का पौधा बहुत पूजनीय माना जाता है।
  2. तुलसी के साथ मंजरी भी काफी महत्वपूर्ण होती है।
  3. तुलसी की मंजरी के उपाय धन की समस्या को दूर करते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Tulsi Manjari Upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। हर घर के आंगन में तुलसी का पौधा होता है। हिंदू धर्म के अनुसार, प्रतिदिन जल चढ़ाकर और सुबह-शाम दीपक जलाकर तुलसी की पूजा की जाती है। तुलसी में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। धर्म शास्त्रों में तुलसी के बिना पूजा-पाठ और श्राद्ध कर्म पूरे नहीं माना जाते हैं। तुलसी के पौधे को महत्व देने के साथ-साथ तुलसी मंजरी को भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी की मंजरी से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाए, तो धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही व्यक्ति की तिजोरी कभी खाली नहीं होती।

आर्थिक परेशानियां होंगी दूर

यदि कोई व्यक्ति अपनी तिजोरी में तुलसी मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर रखता है तो उसे कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही यदि आप अगर कोई आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना चाहते हैं, तो अपने पर्स में तुलसी की मंजरी को जरूर रखें।


नकारात्मकता दूर करने के लिए

यदि आपको लग रहा है कि आपके घर में नकारात्मकता है और आए दिन कलह होता है, तो जल में तुलसी की मंजरी को मिलाकर छिड़काव करें। इससे ना सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी आएगी।

शादी से जुड़ी समस्या

यदि किसी व्यक्ति की शादी में लगातार अड़चन आ रही है या शादी के योग नहीं बन रहे हैं, तो उसे दूध में तुलसी की मंजरी डाल कर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से शादी के योग बनने लगते हैं।

धन से जुड़े उपाय

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की तुलसी की मंजरी के साथ विधि-विधान से पूजा करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा जातक पर बरसाती हैं। साथ ही इससे धन लाभ होता है।

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष समाप्त होने में बचे सिर्फ दो दिन, करें पीपल से जुड़े उपाय, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।