घर में सुख-शांति चाहिए तो करें ये बदलाव, अपनाएं ये आसान Vastu Tips
जानिए कैसे वास्तु शास्त्र के सरल उपायों से आप अपने घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर कर सकते हैं और परिवार में सुख-शांति बनाए रख सकते हैं। जानें उत्तर, पूर्व और ईशान कोण के खास नियम और Vastu Tips.
Publish Date: Tue, 22 Jul 2025 06:28:40 PM (IST)
Updated Date: Tue, 22 Jul 2025 06:28:40 PM (IST)
घर में सुख-शांति के लिए अपनाएं ये आसान Vastu Tipsधर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार बिना किसी स्पष्ट कारण के परिवार में अशांति, स्वास्थ्य समस्याएं या आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। इनका एक बड़ा कारण घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में कुछ आसान और प्रभावी Vastu Tips अपनाकर आप घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं और सुख-शांति प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य द्वार और ईशान कोण पर ध्यान दें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए, क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। साथ ही घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को साफ और रोशनी से भरा रखना भी बेहद जरूरी है। इस दिशा में गंदगी या अंधेरा वास्तु दोष उत्पन्न करता है।
उत्तर दिशा के लाभदायक उपाय
उत्तर दिशा को जल तत्व से जोड़कर देखा जाता है। इस दिशा में आप पानी की टंकी, छोटा फाउंटेन या बोरिंग रख सकते हैं। यहां मंदिर, तिजोरी या धन से जुड़ी वस्तुएं रखने से आर्थिक समृद्धि आती है
पूर्व दिशा को रखें खुला
पूर्व दिशा में खुली जगह और खिड़की रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में घर का मुख्य दरवाजा भी बनवाया जा सकता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा
घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए रोजाना पोछे के पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाएं। इससे वातावरण शुद्ध होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें... Raksha Bandhan 2025: इस बार रक्षाबंधन पर जरूर करें ये काम, भाई-बहन दोनों के जीवन में बनी रहेगी खुशहाली