• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

गलत दिशा में रखा ड्रेसिंग टेबल छीन सकता है घर की शांति…तुरंत बदलें डायरेक्शन, नहीं तो भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम!

घर में फर्नीचर रखने की गलत दिशा से वास्तु दोष और परेशानियां पैदा हो सकती हैं। वास्तु अनुसार ड्रेसिंग टेबल को उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए, जबकि ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 05:26:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 05:26:50 PM (IST)
गलत दिशा में रखा ड्रेसिंग टेबल छीन सकता है घर की शांति…तुरंत बदलें डायरेक्शन, नहीं तो भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम!
धर पर फर्नीचर रखने के वास्तु टिप्स। (AI जनरेटेड)

धर्म डेस्क। घर को सुंदर, आकर्षक और आरामदायक बनाने के लिए हम फर्नीचर का चयन तो बेहद सोच-समझकर करते हैं, लेकिन उसे घर के किस कोने और किस दिशा में रखा जाए, इस पर अक्सर ध्यान नहीं देते। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखे फर्नीचर की सही दिशा और स्थान का गहरा प्रभाव हमारे जीवन, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

विशेष रूप से ड्रेसिंग टेबल (Dressing Table) और डाइनिंग टेबल (Dining Table) से जुड़ी कुछ खास वास्तु मान्यताएं बताई गई हैं। आइए जानते हैं कि इन्हें घर में किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है और किन जगहों पर रखने से बचना चाहिए।


ड्रेसिंग टेबल की सही दिशा और नियम

  • उत्तर या पूर्व दिशा: वास्तु शास्त्र के अनुसार, ड्रेसिंग टेबल को कमरे की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। उत्तर या पूर्व में लगा दर्पण (आईना) प्राकृतिक रोशनी को परावर्तित (Reflect) करता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
  • दरवाजे के सामने न रखें: ड्रेसिंग टेबल को कमरे के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने रखने से बचें।
  • बेडरूम में ध्यान दें: यदि ड्रेसिंग टेबल बेडरूम में रखा है, तो इसे इस प्रकार व्यवस्थित करें कि सोते समय शरीर का प्रतिबिंब दर्पण में सीधा दिखाई न दे।

डाइनिंग टेबल की सही दिशा और आकार

  • पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा: परिवार का डाइनिंग एरिया बनाने के लिए वास्तु में पश्चिम दिशा को सर्वाधिक अनुकूल माना गया है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम दिशा (वायव्य कोण) भी डाइनिंग टेबल के लिए उपयुक्त है।
  • आरामदायक वातावरण: डाइनिंग टेबल पर पूरा परिवार एक साथ बैठकर भोजन करता है, इसलिए यह स्थान हवादार, साफ और प्रकाशयुक्त होना चाहिए।
  • कमरे के अनुसार आकार: डाइनिंग टेबल खरीदते समय कमरे के आकार का विशेष ध्यान रखें। छोटे कमरे में बहुत बड़ी टेबल रखने से आवाजाही बाधित होती है और तनाव का माहौल बनता है।

डाइनिंग टेबल कहां न रखें?

  • मुख्य द्वार के सामने: डाइनिंग टेबल को घर के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने रखने से बचना चाहिए, ताकि बाहर से आने-जाने वाले लोगों की सीधी नजर भोजन करते समय न पड़े।
  • पूजा घर के सामने: डाइनिंग टेबल को पूजा स्थल या देव-स्थान के बिल्कुल सामने रखना भी वास्तु में अनुचित माना गया है।

साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

  • दर्पण की स्वच्छता: ड्रेसिंग टेबल के आईने को हमेशा साफ और दाग-मुक्त रखें। उसके आसपास बेवजह का सामान या कॉस्मेटिक्स न बिखेरें।
  • बचे हुए भोजन व झूठे बर्तन: डाइनिंग टेबल पर लंबे समय तक गंदे बर्तन, जूठा खाना या गैर-जरूरी सामान जमा न होने दें। भोजन के तुरंत बाद टेबल को पोंछकर साफ रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और बरकत बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितरों की कृपा के लिए जरूर लगाएं ये पेड़-पौधे, पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद