धर्म, डिजिटल डेस्क। अजा एकादशी (Aja Ekadashi 2025 Date) भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है और इसे सभी एकादशियों में विशेष स्थान प्राप्त है। इस वर्ष यह 19 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत से पापों से मुक्ति तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। तुलसी पूजन का इस अवसर पर विशेष महत्व है क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं और मां लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती हैं।
पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 18 अगस्त 2025 को शाम 05:22 बजे प्रारंभ होकर 19 अगस्त 2025 को दोपहर 03:32 बजे समाप्त होगी। व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा।
इस दिन तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa) का पाठ भी परम कल्याणकारी माना जाता है। साथ ही, दान-पुण्य का कार्य करने से पुण्य फल अनेक गुना बढ़ जाता है।
1. वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
2. महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी,
आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
ये भी पढ़ें: 15 या 16 अगस्त? जानें इस साल कृष्ण जन्मोत्सव की सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।