Janmashtami 2025 Date: 15 या 16 अगस्त? जानें इस साल कृष्ण जन्मोत्सव की सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी 2025 का पर्व 15-16 अगस्त की मध्यरात्रि को मनाया जाएगा। सनातन शास्त्रों में निहित है कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान कृष्ण का अवतरण हुआ है। जानें इस खास दिन का पूजन का मुहूर्त और पंचांग जानकारी।
Publish Date: Wed, 06 Aug 2025 03:56:55 PM (IST)
Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 04:40:32 PM (IST)
Krishna Janmashtami 2025 Date: इस साल कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? नोट करें पूजा का सही समय और शुभ मुहूर्त।HighLights
- इस वर्ष जन्माष्टमी पर्व कब मनाया जाएगा।
- श्रीकृष्ण पूजन का शुभ निशिता मुहूर्त।
- कृष्ण जन्माष्टमी का पंचांग विवरण।
धर्म डेस्क। कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2025 Date) भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पावन पर्व है। यह हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, व्रत कथा पढ़ते हैं और रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तिथि (Krishna Janmashtami 2025 Time)
2025 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तिथि 15 अगस्त की रात 11:49 बजे से प्रारंभ होकर 16 अगस्त की रात 09:34 बजे तक रहेगी। चूंकि श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था, इसलिए निशिता काल में उनकी पूजा का विशेष महत्व है। इस शुभ दिन को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाकर श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करें।
![naidunia_image]()
पूजन का शुभ मुहूर्त (Krishna Janmashtami 2025 Shubh Muhurat)
भगवान श्रीकृष्ण की पूजा 16 अगस्त की रात 12:04 बजे से 12:47 बजे के बीच की जाएगी। इस निशिता काल में पूजा करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। अधिकतर श्रद्धालु व्रत 15 अगस्त को ही रखेंगे और रात्रि पूजन 16 अगस्त को करेंगे।
पंचांग विवरण
- सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर
- सूर्यास्त - शाम 07 बजे
- चन्द्रोदय- रात 10 बजकर 46 मिनट पर
- चंद्रास्त- सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर
- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 07 मिनट तक
- विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजे से 07 बजकर 22 मिनट तक
- निशिता मुहूर्त - रात 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: भाई की लंबी आयु के लिए इस शुभ मुहूर्त में बांधें राखी, भद्रा काल से रहें सावधान