Chandra Grahan 2022: गर्भवती महिलाएं रहे अलर्ट, चंद्र ग्रहण के दौरान कभी न करें ये गलतियां
Chandra Grahan 2022 चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए क्योंकि ग्रहण का शिशु पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। इसके अलावा ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को उठने-बैठने में सावधानी बरतनी चाहिए।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 01 Nov 2022 08:52:14 AM (IST)
Updated Date: Tue, 01 Nov 2022 10:03:34 AM (IST)

Chandra Grahan 2022 । हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण, दोनों को ही अशुभ घटना माना गया है। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने वाला है, इससे पहले चंद्र ग्रहण 16 मई को लगा था। चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखने की जरूरत होती है। आइए हम आपको यहां बता रहें है कि चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए -
घर से बाहर न निकलें गर्भवती महिलाएं
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए क्योंकि ग्रहण का शिशु पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। इसके अलावा ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को उठने-बैठने में सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को घर में कहीं भी ताला नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इसका असर शिशु के अंगों पर पड़ने की आशंका रहती है।
गर्भवती महिलाएं न करें नुकीली चीजों का इस्तेमाल
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू, सुई आदि नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान गहने या किसी धातु की वस्तु जैसे सेफ्टी पिन, हेयर पिन आदि का उपयोग करने से भी बचना चाहिए। ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को सोने भी नहीं चाहिए और नग्न आंखों से चंद्र ग्रहण को देखने की गलती तो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें गर्भवती महिलाएं
चंद्र ग्रहण के बाद गर्भवती महिलाओं को दान जरूर करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के बाद सफेद रंग की चीजें जैसे दही, दूध, कपड़े का दान गरीबों को करना चाहिए और अपने पूर्वजों का ध्यान करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को पूरी अवधि के दौरान जीभ पर तुलसी का पत्ता रखकर दुर्गा स्तुति और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लगेगा। यह ग्रहण 05:28 बजे शुरू होगा और 07:26 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण भारत में भी देखा जाएगा, इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'